फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Jhajjar wins 7 medals, including 3 gold, at state-level swimming competitions

राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिताओं में झज्जर ने 3 गोल्ड सहित जीते 7 पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Jhajjar wins 7 medals, including 3 gold, at state-level swimming competitions
-फोटो 51 : विजेता तैराकों को पुरस्कृत करते भाजपा नेता एवं पूर्व ओएसडी कैप्टन भूपेंद्र और एचएसए
बहादुरगढ़। 43वीं सब-जूनियर एवं 53वीं जूनियर राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन झज्जर और गुरुग्राम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। झज्जर ने 3 गोल्ड सहित जीते 7 पदक जीते। एचएल सिटी स्थित चैंपियंस एक्वेटिक एकेडमी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रही प्रतियोगिता में भाजपा नेता कैप्टन भूपेंद्र ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

हरियाणा तैराकी एसोसिएशन के महासचिव अनिल खत्री ने बताया कि सांसद धर्मबीर सिंह के नेतृत्व में एसोसिएशन खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रही है। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के तैराकों ने फ्रीस्टाइल, बैकस्ट्रोक, ब्रेस्टस्ट्रोक और इंडिविजुअल मेडले स्पर्धाओं में भाग लिया।
विज्ञापन

17-18 वर्ष के लड़कों की 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धा में पलवल के रक्षित गोयत ने स्वर्ण और झज्जर के शोभित गिल ने रजत पदक हासिल किया।
इस अवसर पर हरियाणा तैराकी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रवि सिंगारी, महेंद्र पहलवान, देशी ढाणी के निदेशक सुनील खत्री, कोच साई जाधव, पदमपाल, चेतन, गुगन सिंह, सुरेंद्र राणा, रविंद्र, प्रेम कादियान, सत्यनारायण शर्मा, अनिल खत्री उर्फ हनुमान, विजय पाल, अनिल शर्मा, हरबीर ढाका, जितेंद्र, विशाल, दीपक और अभिषेक ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

झज्जर की हेतिका खत्री और विहान ने जीते स्वर्ण
झज्जर की हेतिका खत्री ने ग्रुप पांच की 50 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। 13-14 वर्ष के लड़कों की 100 मीटर और 50 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धाओं में झज्जर के विहान ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी आयु वर्ग की लड़कियों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में गुरुग्राम की सेरेना सरोहा ने स्वर्ण, स्वपनिका मन्न ने रजत और अलायका ठाकरान ने कांस्य पदक जीता।
1500 मीटर फ्रीस्टाइल वर्ग के विजेता
17-18 वर्ष के लड़कों की 1500 मीटर फ्रीस्टाइल में रोहतक के देवांश कादियान ने स्वर्ण, पानीपत के अरमान राठी ने रजत और पलवल के कार्तिक ने कांस्य पदक जीता। 15-16 वर्ष के वर्ग में फरीदाबाद के दर्श सिंह ने स्वर्ण, झज्जर के अरमान मान ने रजत और सोनीपत के वीर खरेटा ने कांस्य पदक हासिल किया। लड़कियों के 17-18 वर्ष वर्ग में पलवल की कशिश और 15-16 वर्ष वर्ग में फरीदाबाद की नियति जुल्का ने स्वर्ण पदक जीता। दीक्षिका शर्मा ने रजत और अंबाला की शक्ति शर्मा ने कांस्य पदक हासिल किया।

100 मीटर बैकस्ट्रोक वर्ग के विजेता
100 मीटर बैकस्ट्रोक के 17-18 वर्ष लड़कों के वर्ग में शाह सतनाम टीम के नवीन कुमार ने स्वर्ण, झज्जर के तुषार लोहचब ने रजत और फरीदाबाद के शिवाजी राव ने कांस्य पदक जीता। 15-16 वर्ष के वर्ग में गुरुग्राम के अनंत गुलिया ने स्वर्ण, फरीदाबाद के दिवित राठौर ने रजत और झज्जर के अरमान मान सिंह ने कांस्य पदक हासिल किया। लड़कियों के इसी आयु वर्ग में गुरुग्राम की एवाआ गुप्ता ने स्वर्ण, नैशा भुटानी ने रजत और चरखी दादरी की स्नोवर ने कांस्य पदक जीता।
झज्जर के पदक विजेता खिलाड़ी
हेतिका खत्री — 50 मीटर फ्रीस्टाइल में स्वर्ण।
विहान — 100 मीटर बैकस्ट्रोक में स्वर्ण और 50 मीटर बैकस्ट्रोक में स्वर्ण।
अरमान मान — 1500 मीटर फ्रीस्टाइल में रजत।
तुषार लोहचब — 100 मीटर बैकस्ट्रोक में रजत।
अरमान मान सिंह — 100 मीटर बैकस्ट्रोक में कांस्य।
शोभित गिल — 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में रजत।
------------------
-फोटो 51 : विजेता तैराकों को पुरस्कृत करते भाजपा नेता एवं पूर्व ओएसडी कैप्टन भूपेंद्र और एचएसए महासचिव अनिल खत्री। स्रोत एकेडमी

-फोटो 52 : प्रतियोगिता में जौहर दिखाते तैराक। स्रोत एकेडमी
-------------------

-फोटो 51 : विजेता तैराकों को पुरस्कृत करते भाजपा नेता एवं पूर्व ओएसडी कैप्टन भूपेंद्र और एचएसए

-फोटो 51 : विजेता तैराकों को पुरस्कृत करते भाजपा नेता एवं पूर्व ओएसडी कैप्टन भूपेंद्र और एचएसए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed