{"_id":"571db6814f1c1b5401a914fc","slug":"j-k-police-take1866-hotels-rooms-on-rent","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरबार मूव: पुलिस ने 87 होटलों के 1866 कमरे किराए पर लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरबार मूव: पुलिस ने 87 होटलों के 1866 कमरे किराए पर लिए
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Mon, 25 Apr 2016 11:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में शुरू होने वाले सचिवालय को लेकर पुलिस विभाग ने भी तैयारी पूरी कर ली है। विभाग ने अपना सामान पहुंचाने के लिए वाहनों की ड्यूटी लगा दी है। साथ ही अपने मूव कर्मियों के लिए होटलों एवं गेस्ट हाउस का चयन कर लिया है।
विज्ञापन
जहां अगले छह महीने तक कर्मियों को ठहराया जाएगा। करीब एक महीना पहले विभाग ने कश्मीर के होटलों और गेस्ट हाउस को आवास देने के लिए न्योता दिया था। अब इनको फाइनल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विभाग ने 87 होटल एवं गेस्ट का चयन किया है। इसमें 1866 कमरे किराए पर लिए गए हैं, जिनमें पुलिस विभाग के अलग-अलग विंग के मूव और नान मूव कर्मियों को ठहराया जाएगा। अधिकतर होटल श्रीनगर में जीरो ब्रिज, राजबाग, इंदिरा नगर, सरायबल, शिवपोरा, डलगेट के इलाकों के आसपास यह होटल लिए गए हैं।
विज्ञापन
करीब 121 होटलों ने पुलिस के पास सुविधा देने के लिए संपर्क किया था। स्क्रीनिंग कमेटी ने इन होटलों में 87 ही चुने। वहीं आईआरपी की कई बटालियनों की ड्यूटी मूव कर्मियों के लिए लगाई गई है। अगले छह महीने तक श्रीनगर में सचिवालय रहेगा। इसके लिए सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।