फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Islam gives the message of peace and tranquility

अमन व शांति का संदेश देता है इस्लाम

Tue, 05 Apr 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Tue, 05 Apr 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Islam gives the message of peace and tranquility
कार्यक्रम में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
इस्लाम हमें अमन व शांति का संदेश देता है। इस्लाम में आतंक के लिए कोई स्थान नहीं है। समाज में आतंक व दहशत फैलाने वालों का इस्लाम से कोई मतलब ही नहीं है। कुछ लोग मुसलमानो को आतंकी कहकर इस्लाम को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों को इस्लाम के बारे में जानकारी हासिल करने के बाद ही बोलना चाहिए।
विज्ञापन


यह बातें पूर्व सांसद एवं आलिम उवैदुल्ला खां आजमी ने सोमवार रात गोविंद बाग स्थित जामा मस्जिद के मैदान में फैजाने मदीना नौजवान कमेटी द्वारा आयोजित फैजाने मदीना कांफ्रेंस में कहीं।
विज्ञापन


अलजामेतुल अशरफिया यूनिवर्सिटी मुबारकपुर के मौलाना बदरे आलम ने कहा कि इस्लाम में नमाज किसी भी दशा में माफ नहीं है। इसलिए इस्लाम मानने वाले को हर हाल में नमाज पढ़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौलाना नईमुद्दीन मुबारकपुरी ने कहा कि कुछ असामाजिक लोग हमेशा हिंदू व मुसलमान में फूट डालकर राजनीतिक लाभ लेना चाहते है। ऐसे लोगों से सतर्क रहना चाहिए।

पूर्व राज्य सभा सदस्य पद्मश्री बेकल उत्साही ने नात पढ़कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मौलाना अकरम शेख बहराइच व शोएब अहमद कानपुरी ने भी अपनी शायरी से शमा बांधा।


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शहर मुफ्ती मौलाना मसीह अहमद कादरी ने भी धार्मिक मुद्दों पर प्रकाश डाला। सैय्यद अहमद रजा ने सलातो सलाम एवं मौलाना नईमुद्दीन ने मुल्क की सलामती व आपसी भाईचारे के लिए दुआ मांगी। इस अवसर पर हाफिज शब्बू, शाबान अली, फैसल फरीदी, मासूम रजा, जखामत अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed