फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   ips dilbag singh appointed as full time dgp of jammu kashmir

J&K: दिलबाग सिंह की डीजीपी पद पर स्थायी नियुक्ति, वी के सिंह बनाएं गए होमगार्ड के डीजीपी

Wed, 31 Oct 2018 08:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 31 Oct 2018 08:50 PM IST
विज्ञापन
ips dilbag singh appointed as full time dgp of jammu kashmir
पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह - फोटो : फाइल
जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी पद पर दिलबाग सिंह की स्थायी नियुक्ति कर दी गई है। गृह विभाग की ओर से इसे लेकर आदेश जारी किया गया है। बुधवार को राज्यपाल प्रशासन परिषद की बैठक में इस पर निर्णय लिया गया। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) ने दिलबाग के नाम को हरी झंडी दिखाई है। जिसमें दिलबाग को इस पद के लिए योग्य पाया गया।
विज्ञापन


दिलबाग के पास 31 दिसंबर तक दमकल सेवाओं के डीजी का अतिरिक्त पदभार भी रहेगा। सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देश अनुसार सरकार ने दिलबाग को फुलटाइम डीजीपी नियुक्त किया।
विज्ञापन


इसी वर्ष 6 सितंबर 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी दिलबाग सिंह को सरकार ने एस पी वैद की जगह अस्थायी तौर पर नियुक्त किया था। तब सरकार ने यूपीएसी के पास तीन राज्य के तीन अफसरों के नाम भेजे थे। इसमें दिलबाग के नाम को यूपीएससी ने मंजूरी दी। बुधवार को इस फैसले को राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने भी राज्यपाल प्रशासन परिषद की बैठक में मंजूरी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चलें कि सुप्रीम कोर्ट ने 20 सितंबर को साफ कर दिया था कि दिलबाग तब तक राज्य के डीजीपी बने रहेंगे। जब तक यूपीएससी इस मामले को स्क्रूटनाइज न कर ले और तीन पुलिस अधिकारियों का पैनल न उपलब्ध कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed