फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   INLD has been at the forefront of championing the interests of the SC community: Rameshwar

एससी समाज के हितों के लिए अग्रणी रही है इनेलो : रामेश्वर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
INLD has been at the forefront of championing the interests of the SC community: Rameshwar
-फोटो 83 : इनेलो नेत्री शीला नफे सिंह राठी का स्वागत करते कार्यकर्ता। स्रोत पार्टी
बहादुरगढ़। एससी समाज के हितों के लिए अग्रणी रही है इनेलो। यह बात दिल्ली-रोहतक रोड स्थित इनेलो कार्यालय में अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की बैठक में एससी सेल प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर पहलवान ने कही। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शीला नफे सिंह राठी व इनेलो नेता भूपेंद्र नफे सिंह राठी भी रहे। एससी सेल जिलाध्यक्ष मास्टर सुखबीर सरोहा ने स्वागत किया और संचालन जिला शहरी अध्यक्ष रामनिवास सैनी ने किया। रामेश्वर पहलवान ने बताया कि 27 सितंबर को नूंह में ताऊ देवीलाल जयंती पर सम्मान दिवस रैली होगी। इसमें एससी सैल की अधिक भागीदारी के लिए बैठकें हो रही हैं। 24 अगस्त को राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला बहादुरगढ़ में रैली का निमंत्रण देने पहुंचेंगे। शीला नफे सिंह राठी ने कार्यकर्ताओं से तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। बैठक में रण सिंह तूर, मास्टर दिलीप, सूबेदार दयानंद, उमेद, सज्जन, शमशेर नरवाल, मनोज वाडिया, रॉकी तंवर, कपिल काबड़ी, शशि कुमार, रवींद्र डाबला, महा सिंह मुकुंदपुर, फूल सिंह, मेद सिंह मेहरा, रूघे, हंसे ठेकेदार, शिवचरण व बलबीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed