{"_id":"5af33dd54f1c1b5c098b9015","slug":"information-about-pensions-electricity-water-connections","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन, बिजली, पानी कनेक्शन की जानकारी ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन, बिजली, पानी कनेक्शन की जानकारी ली
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 May 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
in meeting with subordinates
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरपालिका में ग्राम स्वराज अभियान की तर्ज की पर भाजपा नेताआें व प्रशासनिक अधिकारियेां ने पालिका परिसर में सरकारी योजनाओं के स्टाल लगाए। यहां लोगों को योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में पेंशन, बिजली व पानी कनेक्शन को लेकर जानकारी ली। शिविर में योजनाओं का लाभ लेने के लिए 456 लोगों ने आवेदन किए।
नगरपालिका परिसर में ग्राम स्वराज अभियान की तर्ज पर शासन की लाभकारी योजनाओं को लेकर कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें विधायक अमर सिंह खटिक, एडीएम भानूप्रताप सिंह यादव, चेयरमैन सुनील कुमार चक ने योजनाओं के संबंध में लोगो को जागरूक किया। वहीं पूर्व नगर अध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री, सरस्वती वर्मा, रश्मी दुबे, मंजू अग्रवाल, परम मिश्रा एउवोकेट, नाजिमुददीन खां ने विचार रखे। विभिन्न विभागों सें संबंधित योजनाओं के अलग अलग स्टाल लगाए गए जिसमे प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के लिए 102, उज्जवला योजना में 84, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना में 11, राशन कार्ड के लिए 78, सौभाग्य विद्युत योजना के लिए 48, वृद्वावस्था, विकलांग व विधवा पेंशन के लिए 117, व्यक्तिगत शौचालय के लिए 26, जल कनेक्शन के लिए 6 आवेदन आए। योजनाओं के संबंध मे स्टालों पर पहुंच कर एसडीएम ब्रजकिशोर दुबे ने जायजा लिया। विधायक अमर सिंह खटिक ने कहा कि इस कार्यक्रम का जो स्वरूप है वह ठीक नहीं है। वास्तव में जो लाभार्थी है वह चारों ओर भटक रहे है। इस मौके पर नायब तहसीलदार पवन कुमार गुप्ता, ईओ प्रमोद श्रीवास्तव, अबधेश कुमार वर्मा, अरविन्द कुमार शर्मा, लेखाकार रामभुवन यादव, सुनील कुमार, पूर्ति निरीक्षक राजेश चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।