{"_id":"63fc8cf580f16f5ca3080103","slug":"indore-to-shirdi-and-udaipur-flights-start-from-march-26-passengers-will-be-able-to-go-daily-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर से शिर्डी और उदयपुर के लिए 26 मार्च से उड़ान शुरू, रोज जा सकेंगे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर से शिर्डी और उदयपुर के लिए 26 मार्च से उड़ान शुरू, रोज जा सकेंगे यात्री
Mon, 27 Feb 2023 04:29 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Mon, 27 Feb 2023 04:29 PM IST
सार
शिर्डी और उदयपुर के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक जाते है। कंपनी ने मार्च से उड़ान शुरू की है। गर्मी की छुटि्टयों के कारण दोनों उड़ानों को अच्छा प्रतिसाद मिलेगा। इंदौर से पहले भी दोनों शहरों का हवाई संपर्क रहा है।
विज्ञापन
इंदौर से शिर्डी और उदयपुर के लिए उड़ान शुरू
- फोटो : amar ujala digital
विस्तार
इंदौर से फिर कई शहरों की एयर कनेक्टिविटी बढ़ रही है। 26 मार्च से इंदौर से शिर्डी और उदयपुर के लिए नई उड़ान शुरू हो रही है। इंडिगो एयरलाइंस ने दोनों शहरों के लिए बुकिंग भी शुरू कर दी है। इंदौर से दोनों शहरों के लिए अब रोज उड़ान की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
ढाई साल पहले शिर्डी और उदयपुर के लिए इंदौर से सीधी उड़ानें संचालित होती हो रही थी, लेकिन लॉकडाउन के बाद दोनों शहरों के लिए उड़ानें बंद हो गई थी। इंदौर से काफी लोग शिर्डी दर्शन के लिए जाते हैं। इसलिए कंपनी को उम्मीद है कि दोनों शहरों के लिए शुरू हुई फ्लाइट को यात्रियों का अच्छा समर्थन मिलेगा।
विज्ञापन
रोज चलेंगी दोनों उड़ानें, तीन से साढ़े चार हजार रुपये किराया
दोनों नई उड़ानें रोज संचालित होंगी और 70 से ज्यादा यात्री संख्या वाले विमान इन शहरों के लिए उड़ेंगे। किराया तीन से साढ़े चार हजार रुपये तक रहेगा। इस बार समर शेड्यूल में इंदौर से कई शहरों का हवाई संपर्क हो रहा है। जल्दी ही और नए शहर भी जुड़ेंगे।
विज्ञापन
ये होगा उड़ानों का शेड्यूल
शिर्डी उड़ान
शिर्डी की उड़ान दोपहर 12.25 बजे इंदौर से रवाना होकर 2 बजे शिर्डी जाएगी। शिर्डी से 3.35 बजे रवाना होकर शाम 5 बजे इंदौर आएगी।
उदयपुर उड़ान
इंदौर से उदयपुर के लिए उड़ान शाम 5.20 बजे रवाना होगी, जो शाम 6.20 बजे उदयपुर पहुंचेगी, जबकि उदयपुर से शाम 6.40 बजे रवाना होकर 7.50 बजे इंदौर पहुंचेगी।
छुटि्टयों में मिलेगा फायदा
ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के एमपी चैप्टर के अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह जादौन का कहना है कि इंदौर से शिर्डी और उदयपुर बड़ी संख्या में पर्यटक जाते हैं। कंपनी ने मार्च से उड़ान शुरू की है। गर्मी की छुटि्टयों के कारण दोनों उड़ानों को अच्छा समर्थन मिलेगा। लंबे समय से हमारा एसोसिएशन दोनों शहरों के लिए उड़ानें संचालित करने की मांग कर रहा था।
