{"_id":"57192e704f1c1b8a728b4c15","slug":"india-proud-malaysia-honored-harjeet-singh-tuli-azlan-shah-johar-hockey-cup-kurali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" मलयेशिया में भारत का नाम रोशन करने वाले तुली सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलयेशिया में भारत का नाम रोशन करने वाले तुली सम्मानित
ब्यूरो/अमर उजाला, कुराली
Updated Fri, 22 Apr 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
तुली सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
मलयेशिया में हुए अजलान शाह जौहर हॉकी कप मुकाबले में बढ़िया प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले गांव निहोलका के बेटे हरजीत सिंह तुली को वीरवार को पुलिस स्टेशन में आईपीएस वरुण शर्मा के नेतृत्व में सम्मानित किया गया। थाना प्रभारी अमरबीर सिंह के नेतृत्व में करवाए गए सम्मान समारोह के दौरान पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हरजीत सिंह ने खेल के माध्यम से स्थानीय गोपाल हॉकी एकेडमी और गांव का नाम विश्व स्तर पर रोशन किया है। इस मौके पर हरजीत सिंह ने कहा कि सीनियर मुकाबले में उन्हें नया अनुभव प्राप्त हुआ है, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा। इन मुकाबलों में भारतीय टीम ने बढ़िया प्रदर्शन किया।
उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की टीम के बारे में कहा कि उन्होंने गोल के मौकों का पूरा लाभ उठाया। जबकि भारतीय टीम मौकों का लाभ नहीं ले सकी। उन्होंने भारतीय कप्तान सरदार सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने नए खिलाड़ियों को उत्साहित किया।
उल्लेखनीय है कि मलयेशिया में हुए अजलान शाह जौहर हॉकी कप में हरजीत सिंह ने मिड फिल्डर और रायल बैक डिफेंस के तौर पर खेलते हुए बढ़िया प्रदर्शन किया।
इस मौके पर आईपीएस वरुण शर्मा, हॉकी कोच अमृत पाल, एसएचओ अमरबीर सिंह और समिति मेंबर जैलदार कमलजीत सिंह ने हरजीत सिंह की प्रशंसा करते हुए उन्हें सम्मानित किया।