{"_id":"6a0e0a015d45290d1d01f3fc","slug":"increasing-the-price-of-petrol-and-diesel-is-an-anti-people-decision-organization-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-123868-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाना जनविरोधी फैसला : संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाना जनविरोधी फैसला : संगठन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी की निंदा की। संगठन के प्रदेश सचिव जयकरण मांडौठी और जिला कमेटी सदस्य रामकिशन ने कहा कि अमेरिका-ईरान टकराव और गैर अमेरिका समर्थक देशों जैसे रूस और ईरान से तेल न खरीदने की नीति के कारण तेल कंपनियों को नुकसान हुआ है। लेकिन इसका बोझ आम जनता पर डालना गलत है।
उन्होंने केंद्र सरकार पर कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार पेट्रोल-डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी कम करके लोगों को राहत दे सकती है लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा।