फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   BJP MLA Sangeet Som file a lawsuit against

भाजपा विधायक संगीत सोम के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 19 Jan 2017 05:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Thu, 19 Jan 2017 05:53 PM IST
विज्ञापन
BJP MLA Sangeet Som file a lawsuit against
भाजपा विधायक संगीत सोम

फरीदपुर गांव में मंगलवार को भाजपा विधायक संगीत सोम के प्रचार वाहन द्वारा वीडियो दिखाकर प्रचार कर वोट मांगने में नया मोड़ आ गया। पहले जहां प्रचार करने वाले दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था, वहीं बुधवार को पुलिस ने प्रचार वाहन सीज करते हुए सीडी की वीडियो देखकर भाजपा विधायक के खिलाफ सांप्रदायिक सद्भाव प्रभावित होने की आशंका के तहत उनका नाम लोक प्रतिनिधि अधिनियम की धारा के तहत शामिल किया है।

विज्ञापन


मंगलवार को विधायक के अपने गांव फरीदपुर में प्रचार के दौरान किसी ने कवाल कांड की सीडी दिखाकर भावनाएं भड़काने की कोशिश करने का आरोप लगाया। जिसके बाद पुलिस टीम ने गांव पहुंचकर प्रचार वाहन से वीडियो सीडी की कॉपी ले ली थी। साथ ही कॉपी को उच्चाधिकारियों को भेजते हुए विधायक के कार्यकर्ता चंद्रशेखर निवासी कुशावली और चालक वीरेंद्र निवासी रजपुरा गंगानगर के खिलाफ धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। वहीं, बुधवार को वीडियो देखने के बाद उच्चाधिकारियों ने इस मामले में विधायक संगीत सोम को भी नामजद करने का आदेश दिया, जिस पर पुलिस ने विधायक का नाम भी मुकदमे में जोड़ दिया है। 
विज्ञापन


यह हुई कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों के अनुसार वैन से चुनाव प्रचार में प्रयुक्त सीडी में संगीत सोम द्वारा विगत कई वर्षों में दिए वक्तव्यों, इंटरव्यू आदि को संकलित कर प्रसारित किया जा रहा था। डॉक्यूमेंट्री में दिखाई जा रही वीडियो क्लीपिंग को देखने के उपरांत सांप्रदायिक सद्भाव प्रभावित होने की आशंका के दृष्टिगत वाहन को सीज किया गया। साथ ही उक्त मुकदमे में धारा 125 लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की बढ़ोत्तरी की गई। डॉक्यूमेंट्री के प्रमुख पात्र स्थानीय विधायक संगीत सोम को भी नामित कर विवेचनात्मक कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में क्या 
इस वैन द्वारा कई तरह के प्रचार कार्यक्रमों के साथ कवाल कांड से लेकर खेड़ा महापंचायत और सलावा में दी गई विधायक की गिरफ्तारी के बारे में दिखाया जा रहा था। इसके अलावा दादरी के अखलाक कांड के दौरान विधायक संगीत सोम के बयानों की फुटेज भी दिखाई जा रही थी। उसी फुटेज में दिखाया और बताया गया कि सपा सरकार में विधायक संगीत सोम पर कैसे मुकदमे लगाए गए। 

सीडी देखने के बाद नियमों और कानून के तहत विधायक संगीत सोम का नाम शामिल किया गया है। जिसकी विवेचना सरधना पुलिस कर रही है। - जे रविंद्र गौड़, एसएसपी मेरठ


आरोप बेबुनियाद हैं
मेरी जानकारी में पत्रकारों के माध्यम से ही आया है कि मुकदमे में मेरा नाम भी जोड़ा गया है। लेकिन यह न तो आचार संहिता उल्लंघन का मामला है और न ही सांप्रदायिकता फैलाने या शांति भंग करने का है। क्योंकि ये फुटेज तो लगातार न्यूज चैनल लगातार दिखाते आ रहे हैं। -ठा. संगीत सोम, भाजपा विधायक सरधना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed