फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   In the election poster, the husband is the main hero and the wife is just a paper candidate.

चुनावी पोस्टर में पति मेन हीरो पत्नी सिर्फ कागजी उम्मीदवार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। पंचायती राज चुनाव की दस्तक के साथ ही प्रचार का एक ऐसा ट्रेंड चल रहा है, जिसने महिला सशक्तीकरण के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। धर्मशाला के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे संभावित महिला प्रत्याशियों के पोस्टरों में उनके पति मेन हीरो की भूमिका में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

इन पोस्टरों में महिला उम्मीदवार की तस्वीर किसी कोने में छोटी सी लगी है, जबकि उनके पति की फोटो प्रमुखता के साथ काफी बड़े आकार में दिखाई जा रही है। इससे ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो पत्नी सिर्फ एक कागजी उम्मीदवार है और असली कमान पति के हाथों में ही रहेगी। इस पोस्टर कल्चर को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोग जमकर मजे ले रहे हैं।
विज्ञापन

फेसबुक और व्हाट्सएप ग्रुप्स में यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा है कि ‘पोस्टर देख कर यह समझना मुश्किल है कि चुनाव प्रत्याशी लड़ रही है या उनके पति।’ कुछ लोगों ने इसे आरक्षण की मूल भावना का मजाक बताया है। ट्रोलिंग का असर यह हुआ कि कई संभावित प्रत्याशियों को अपनी डिजिटल पोस्ट हटानी पड़ी है या उनमें बदलाव करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि पंचायती राज व्यवस्था में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने का उद्देश्य उन्हें नेतृत्व के लिए स्वतंत्र पहचान देना था। लेकिन पोस्टरों में पतियों की यह चौधर बताती है कि धरातल पर आज भी प्रधान-पति वाली मानसिकता हावी है। जानकार मानते हैं कि जब तक महिला प्रत्याशी खुद पोस्टर और निर्णयों में प्रमुखता से सामने नहीं आएंगी, तब तक असली सशक्तिकरण केवल कागजों तक ही सीमित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed