फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   illgal construction demolished

तीन अवैध निर्माण सील और तीन प्लॉटिंग ध्वस्त

Sat, 07 May 2016 12:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 07 May 2016 12:04 PM IST
विज्ञापन
illgal construction demolished
जेसीबी - फोटो : AmarUjala

अवैध निर्माण और प्लॉटिंग के खिलाफ एमडीडीए की कार्रवाई जारी है। शुक्रवार को प्राधिकरण की टीम ने कुल छह मामलों में कार्रवाई की। जैंतनवाला क्षेत्र में करीब 45 बीघा प्लॉटिंग ध्वस्त की गई। प्लॉटिंग कर बनाई जा रही दीवार भी टीम ने गिरा दी।

विज्ञापन


शुक्रवार को एमडीडीए की दो टीमों ने अवैध निर्माण व प्लॉटिंग के खिलाफ अभियान चलाया। देहराखास के देवऋषि एन्क्लेव में मनीष कुमार ने अवैध रूप से तीन कमरे बनाए थे। इसके अलावा दिनेश मलिक ने बिना मंजूरी दरवाजे तक कमरों का निर्माण कर दिया था। इन दोनों निर्माणों को सील किया गया।
विज्ञापन


वहीं आशीष ने अवैध प्लॉटिंग में दीवार बनाई थी, जिसे प्राधिकरण टीम ने ध्वस्त कर दिया। एई मनोज कुमार और जेई महिपाल अधिकारी ने बताया कि इन सभी मामलों में अवैध निर्माण करने वालों को पहले कंपाउंडिंग के लिए नोटिस दिया गया था। उन्होंने न तो मामले में कंपाउंडिंग करवाई और ना ही काम रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी टीम ने एई आनंद राम आर्य के नेतृत्व में अभियान चलाया। उन्होंने हरिद्वार बाईपास पर निशान शोरूम के पास हाजी शमसाद के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।


इसके बाद जैंतनवाला में अजय गुप्ता की पांच बीघा, कमल धामी की 20 बीघा और चंपा सिंह की 20 बीघा अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया। टीम में जेई हेमंत रावत, एसएस राणा समेत अन्य कर्मचारी व पुलिस कर्मी शामिल रहे। सचिव पीसी दुमका ने बताया कि सभी एई और जेई को अवैध निर्माण व प्लॉटिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed