फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   illegle weapon factory

अवैध हथियारों की फैक्टरी का भंडाफोड़, जखीरा बरामद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
अवैध हथियारों की फैक्टरी का भंडाफोड़, जखीरा बरामद
विज्ञापन

खुर्जा। देहात थाना क्षेत्र के गांव धराऊं पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर पुलिस ने अवैध हथियारों की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से चार लोगों को पकड़ा है। वहीं फैक्टरी में बन रहे हथियारों का जखीरा तथा उपकरण बरामद किए हैं। पकड़े गए दो आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज हैं और वह जेल भी जा चुके हैं। पेरोल पर छूटने के बाद फिर से उसी धंधे में लग गए थे।
एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि खुर्जा देहात थाना पुलिस को सूचना मिली कि धराऊं चौकी से कुछ दूरी पर बंद पड़े भट्ठे की फैक्टरी में अवैध रूप से हथियार बनाने का काम चल रहा है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी नीरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई, जहां भट्टे की एक कोठरी में फैक्टरी थी। पुलिस ने घेराबंदी कर चार लोगों को पकड़ लिया। फैक्टरी में तलाशी लेने पर पुलिस ने दो पिस्टल, 11 तमंचे, दो आधे बने तमंचे और तीन कारतूस बरामद किए। वहीं, पुलिस ने अवैध हथियार बनाने के लिए प्रयोग किए जाने वाले रेती, बर्मा, आरी, हथौड़ी, संडासी, पेचकस, छैनी, प्लास, लोहे की एंगल, पेट्रोमेक्स आदि उपकरण भी अपने कब्जे में ले लिया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान देहात थाना क्षेत्र के गांव फराना निवासी जमीलुद्दीन उर्फ इमरान, खुर्जा नगर के मोहल्ला खीरखानी निवासी हसमुद्दीन, गांव मूड़ाखेड़ा निवासी प्रेम सिंह और गौतमबुद्धनगर के दादरी निवासी फिरोज के रूप में की गई। एसएसपी ने कहा कि अवैध हथियारों की फैक्टरी पकड़ने वाली टीम को 25 हजार रुपये की राशि से पुरस्कृत किया गया है।
विज्ञापन

जेल से छूटने के बाद फिर से लग गए धंधे में
जमीलुद्दीन उर्फ इमरान और प्रेम सिंह के खिलाफ पूर्व में पकड़ी गई अवैध रूप से हथियारों की फैक्टरी के मामले में नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज है। दोनों जेल जा चुके हैं। देहात थाना प्रभारी ने बताया कि पेरोल पर जेल से छूटने के बाद दोनों फिर से इसी अवैध कारोबार में लग गए थे। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हथियार बनाकर अपराधियों को करते थे सप्लाई
एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी हथियार बनाकर आपराधिक प्रवित्ति वाले लोगों को बेचते थे। पिस्टल करीब दस से 15 हजार में बेचते थे। जैसा ग्राहक मिल जाता था उस हिसाब से वह तमंचा बेचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed