वीडियो: शराब के नशे में हैवान पिता ने मासूम को कई बार पटका, मामला दर्ज
हैदराबाद से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिता अपने तीन साल के बेटे की बड़ी बेरहमी से पिटाई करते दिख रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पत्नी से लड़ाई के बाद एक ऑटो चालक ने अपने 3 साल के बेटे को शराब के नशे में ऑटो पर फेंक कर मार देता है जिससे बच्चे के सिर और शरीर के अन्य अंगों में काफी चोट आई है। हालांकि बच्चे का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बच्चा बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया है, जबकि उसके पिता के खिलाफ आईपीसी की धारा 324 और किशोर न्याय अधिनियम के सेक्शन 75 के तहत मामला दर्ज किया गया है। लेकिन आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है।
बीती रात में लगभग 2 बजे जगद्गीरिगुता पुलिस को फोन आया कि श्रीनिवासनगर में एक नशे में आदमी अपने बेटे को बुरी तरह से पीट रहा है और उसे वह किसी के हस्तक्षेप के बाद भी छोड़ नहीं रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि 30 साल के शिवा गौद ने अपने 3 साल के बेटे रितविक और उसकी मां को बुरी तरह से पीट रहा है। पुलिस ने इसके बाद मां और बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।
मौके पर मौजूद किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो कि बाद में वायरल हो गया। बताया जाता है कि आरोपी का किसी अन्य महिला के साथ संबंध था, जो कि उसकी पत्नी ने पकड़ लिया था। इसी दौरान अपनी पत्नी और बेटे को देखकर गौद गुस्सा हो गया और बेटे को मारने के साथ उसका पत्नी से झगड़ा भी करने लगा।
#WATCH Man in an inebriated state bangs his 3-yr-old son against an auto-rickshaw following a quarrel with his wife. Child handed over to Child Welfare Committee. Case registered under Sec 324 of IPC & Sec 75 of the Juvenile Justice Act; Accused absconding (9.07.18) #Hyderabad pic.twitter.com/8YWjfrEdjN
— ANI (@ANI) 10 July 2018