फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Hurt by Pahalgam terrorist attack, VHP and Bajrang Dal protested

पहलगाम आतंकवादी हमले से आहत विहिप व बजरंग दल ने किया रोष प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। मंगलवार को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से सारा देश आहत है। कश्मीर में आतंकी हमले पहले भी होते रहे हैं लेकिन पुलवामा अटैक व इसके बाद अब पहलगाम आतंकी हमला बेहद क्रूरता पूर्ण व दिल को दहला देने वाला रहा है। आतंकी हमले से आहत विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने शहर में शुक्रवार को रोष प्रदर्शन किया। साथ ही पाकिस्तान व आतंकवाद का पुतला दहन किया गया। भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए। साथ ही 2 मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई।


विहित और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने रोष प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान व इस्लामिक आतंकवाद के विरोध में नारे लगाए और भारत माता की जय जयकार व मोदी जी हमला करो हम तुम्हारे साथ हैं के नारे लगाए। साथ ही पाकिस्तान व आतंकवाद का पुतला दहन किया गया। विहिप जिला संरक्षक जगदीश एलावादी ने इसे कायराना हमला करार देते हुए सरकार को पाकिस्तान व आतंकवाद पर बड़ी कार्यवाही की मांग की तो जिला मंत्री हरज्ञान कौशिक ने इसे इस्लामिक जेहाद व इस्लामिक आतंकवाद करार दिया। उन्होंने कहा कि हमें जातिवाद को खत्म करना होगा और एक रहकर समाज को एकजुट करना होगा, तभी हम आतंकवाद से निपट सकते हैं। इस मौके पर नगर मंत्री रणबीर, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख पंकज कौशिक, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल जांगड़ा, ऋषि भारद्वाज, विधायक राजेश जून, सतीश नंबरदार, शेखर कौशिक, नीशू दिवान, शमशेर, ओमवीर छिकारा, हिन्दू जागरण मंच जिला संयोजक शिवम भारद्वाज, रेनू शर्मा, गौरव राठी, कर्मवीर राठी, डॉ. ओमबीर राठी, योग भारती जिला प्रमुख अजीत, नीरज वत्स के अलावा अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन




-फोटो 62 : जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में रोष प्रदर्शन करते विहित व बजरंग दल कार्यकर्ता। विज्ञप्ति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed