{"_id":"56f1957d4f1c1b2c02f14d95","slug":"human-body-body-part-found-in-hisar-hisar-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी कॉलोनी के सामने नाले में मिली कटी टांग, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी कॉलोनी के सामने नाले में मिली कटी टांग, मचा हड़कंप
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
Updated Wed, 23 Mar 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
नाले में मिली कटी टांग
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीसी कॉलोनी के सामने हुडा के नाले में कटी हुई टांग मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पिछले चार दिनों से नाले के पास आ रही बदबू के कारण किसी ने नाले में झांककर देखा तो उसे मानव अंग दिखाई दिया। मामले के बारे में किसी ने अर्बन इस्टेट चौकी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो मामला उन्हें भी संदिग्ध लगा।
विज्ञापन
पुलिस को संदेह हुआ कि आखिर कटी हुई टांग कहां से आई। अब बॉडी की तलाश में दो घंटे की मशक्कत कर उन्हें नाले के पत्थर उखड़वाने पड़े। नाले से कटे हुए एक पैर के अलावा बॉडी तो नहीं मिली मगर कुछ ही दूरी पर एक मृत पशु जरूर पड़ा हुआ मिला। मृत पशु देखने के बाद पुलिस व आम लोगों की जिज्ञासा शांत हुई। पुलिस ने कटी हुई टांग कब्जे में ले ली और जांच के लिए अस्पताल भेज दी।
विज्ञापन
मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस ने सिविल अस्पताल में कटी हुई टांग पोस्टमार्टम हाउस में जांच के लिए रखवा दी। अस्पताल प्रशासन ने इस मानव अंग को अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया है। अब अग्रोहा मेडिकल में बोर्ड द्वारा इसकी जांच की जाएगी। यह बोर्ड अपनी रिपोर्ट में बताएगा कि यह मेडिकल वेस्ट था या फिर कुछ और।
विज्ञापन
बोर्ड की राय लेकर होगी कार्रवाई
सिविल लाइन थाना पुलिस का कहना है कि बोर्ड द्वारा नाले में मिली कटी हुई टांग जांचेगी। बोर्ड की राय के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी। चाहे मेडिकल वेस्ट हो या फिर कुछ और कानूनी कार्रवाई तो हर हालात में होगी ही। अगर मेडिकल वेस्ट होगा तो किस अस्पताल ने यह डाला उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।
सवाल और भी
मॉडल टाउन के साथ बने हुडा के इस नाले में आखिर कटी हुई टांग कैसे पहुंची यह सवाल क्षेत्र के लोगों के जहन में घूम रहा है। कोई इसे हत्या से जुड़ा होने की बात कर रहे हैं तो कोई इसे मेडिकल वेस्ट बताकर किसी अस्पताल प्रशासन द्वारा ऐसी हरकत किए जाने की बात कह रहा है। सवाल पुलिस के सामने भी खड़ा है कि बॉडी से अलग हुई टांग यहां डाली किसने।
पट्टी भी नहीं फेंक सकते खुले में
मेडिकल के नियमों के अनुसार मेडिकल वेस्ट को खुले में नहीं डाला जा सकता। यहां तक की अस्पताल से निकलने वाली सिरिंज, पट्टी सहित अन्य वेस्ट को भी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से तय मानक के हिसाब से निपटान किया जाना अनिवार्य होता है। मेडिकल वेस्ट से भयंकर संक्रमण की आशंका होती है।
जेसीबी से कराई नाले की खुदाई
नाला गहरा होने के कारण पुलिस ने जेसीबी मशीन की मदद से नाले की खुदाई की। नाले से क्या निकलेगा यह जानने के लिए मौके पर काफी भीड़ जमा रही। करीब दो घंटे तक कुछ नहीं निकला तो लोग वहां से चले गए। नाले में मृत गाय का अवशेष मिला। जिसे निकालकर मिट्टी में दबाने के लिए भेजा गया।
कटी हुई टांग कब्जे में लेकर जांच के लिए सिविल अस्पताल भेज दी गई है। अस्पताल प्रशासन ने बोर्ड से जांच करवाने की बात कहकर इसे अग्रोहा रेफर कर दिया है। यह मेडिकल वेस्ट है या कुछ और इस बारे कुछ नहीं कहा जा सकता। बोर्ड की राय के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।
- कृष्ण कुमार, एसएचओ, सिविल लाइन थाना