फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Honouring the Office-Bearers of Jan Raksha Manch

जन रक्षा मंच के पदाधिकारियों का सम्मान

Amar Ujala Bureau Updated Sat, 18 Jul 2026 08:51 PM IST
विज्ञापन
Honouring the Office-Bearers of Jan Raksha Manch
-फोटो 51 : गांव परनाला में पहुंचे संस्था पदाधिकारियों को सम्मानित करते प्रधान अशोक राठी व अन्य।
बहादुरगढ़। गांव परनाला-हसनपुर में जन रक्षा मंच सोशल वर्क संस्था के पदाधिकारियों का उनके उल्लेखनीय सामाजिक कार्यों के लिए सम्मान समारोह आयोजित हुआ। सरपंच एसोसिएशन बहादुरगढ़ के प्रधान अशोक राठी और अन्य जनप्रतिनिधियों ने पदाधिकारियों को शॉल व स्मृति चिह्न भेंट किए। प्रधान अशोक राठी ने समाजसेवा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाजसेवा करने वालों का सम्मान करना सबकी जिम्मेदारी है। जन रक्षा मंच ज़रूरतमंदों की सहायता और सामाजिक सरोकारों में सक्रिय है। ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। संस्था ने सम्मान के लिए सरपंच एसोसिएशन और ग्रामीणों का आभार जताया। उन्होंने भविष्य में भी जनहित के कार्य निष्ठा से जारी रखने का भरोसा दिया। इस मौके पर सरपंच मुकेश, राजीव, सचिन, नरेंद्र लांबा, प्रीतम, पहलाद, भूप सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed