फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   holi celebration in vrindavan

फाग के आनंद में डूबा किशोरी कुंज

Mon, 04 Apr 2016 06:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 04 Apr 2016 06:18 PM IST
विज्ञापन
holi celebration in vrindavan
मथुरा में होली
पानीघाट स्थित किशोरी कुंज आश्रम में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मध्य होली फाग महोत्सव मनाया गया। इसमें कलाकारों ने होली के रसिया, चरकुला नृत्य, मयूर नृत्य और फूलों की होली आदि की मनोहारी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


महोत्सव में महंत केशवदेव महाराज ने कहा कि होली पर्व के माध्यम से बिखरे हुए समाज को एकता और अखंडता के सूत्र में सहजता से बांधा जा सकता है। महंत फूलडोल बिहारी दास ने कहा कि भारतीय और ब्रज संस्कृति का यह पावन होली पर्व एक-दूसरे को करीब लाने का पर्व है।
विज्ञापन


स्वामी रामदेवानंद सरस्वती, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर जर्मनी की हेलेना, पावेल, केमिया, पेट्रा, महंत परमेश्वर दास त्यागी, शिवशरण, सुनील चतुर्वेदी, मुकेश सारस्वत, मृदुलकांत शास्त्री, नूतन बिहारी पारीक, रमेश पुजारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed