{"_id":"6acea1438c718da92309c281","slug":"hiv-does-not-spread-through-touch-awareness-is-the-key-to-prevention-kaptan-singh-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-141199-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"छूने से नहीं फैलता एचआईवी, जागरूकता ही बचाव का माध्यम : कप्तान सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छूने से नहीं फैलता एचआईवी, जागरूकता ही बचाव का माध्यम : कप्तान सिंह
विज्ञापन
13jjrp10- नागरिक अस्पताल से एचआईवी एड्स जागरूकता बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते जिला
- फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। एचआईवी संक्रमित व्यक्ति को छूने से यह संक्रमण नहीं फैलता। सही जानकारी, समय पर जांच और भेदभाव मुक्त व्यवहार ही एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने का माध्यम हैं। यह बात जिला परिषद चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना ने मंगलवार को सिविल अस्पताल परिसर से बाइक रैली को हरी झंडी दिखाने के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि एचआईवी से प्रभावित लोगों के प्रति सम्मानजनक और संवेदनशील व्यवहार अपनाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। लोगों को बीमारी से जुड़ी भ्रांतियों से दूर रहना चाहिए और संक्रमित व्यक्तियों के साथ भेदभाव नहीं करना चाहिए।
सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादियान ने कहा कि एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. निधि मोमिया ने सहायता और जानकारी के लिए राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1097 के बारे में बताया। इस अवसर पर सीटीएम ऋतु सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।