फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Historyheater shot dead in Bibinagar

बीबीनगर में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर की हत्या

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 08:22 AM IST
विज्ञापन
Historyheater shot dead in Bibinagar
बुलंदशहर। बीबीनगर थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के हिस्ट्रीशीटर बदमाश की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव लाडपुर निवासी रोबिन जाट पुत्र हरेंद्र सिंह हिस्ट्रीशीटर बदमाश था। उस पर रेलवे में लूट व चोरी के कई मामले दर्ज थे। बताया गया कि मंगलवार देर रात को वह अपने घर की छत पर चारपाई पर सो रहा था। बुधवार तड़के करीब चार बजे परिजनों व अन्य पड़ोसियों ने छत पर गोली चलने की आवाज सुनी। जिसके बाद परिजन छत पर पहुंचे तो रोबिन का शव खाट पर पड़ा हुआ था। उसके सिर में गोली मारकर हत्या की गई थी। मामले में मृतका की बहन शीतल पत्नी भोला सिंह ने तहरीर देकर बताया कि उसके भाई को गुलावठी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से संबंध थे। जिसकी जानकारी उसके पिता को हो गई थी। इसी के चलते युवती का पिता आरोपी अजीत सिंह उसके भाई को हत्या की धमकी दे रहा था। बुधवार सुबह आरोपी ने इसी रंजिश के चलते उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में छानबीन शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed