फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   high court strict on international flights from chandigarh airport issue

‘विमान नहीं उड़ाने तो एयरपोर्ट की जमीन किसानों को लौटा दें’

Tue, 26 Apr 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 26 Apr 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
high court strict on international flights from chandigarh airport issue
चंडीगढ़ कोर्ट, हाईकोर्ट, अदालत, न्यायालय - फोटो : file photo

‘जब इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू ही नहीं करनी थी, तो लोगों के टैक्स के 1400 करोड़ खर्च कर नया एयरपोर्ट बनाया ही क्यों? गरीबों की जमीन भी छीनी और उन्हें भटकने के लिए छोड़ दिया गया। सरकार को इसका पछतावा नहीं है कि उसने लोगों के टैक्स की 1400 करोड़ की रकम बर्बाद कर दी।

विज्ञापन


अगर सरकार की नीयत चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट को चलाने की नहीं है तो वह इसके लिए ली गई गरीब किसानों को जमीन उन्हें वापस कर दे।’ यह तल्ख टिप्पणी सोमवार को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस एसएस सारों और जस्टिस गुरमीत राम की खंडपीठ ने उस समय की, जब चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू किए की मांग संबंधी याचिका पर सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने यह कहकर हाथ खड़े कर दिए कि चंडीगढ़ से इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू करने का जिम्मा केंद्र का नहीं बल्कि चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी लिमिटेड का है।
विज्ञापन


इस पर बेंच ने केंद्र सरकार के वकील को कड़ी फटकार लगाते हुए निर्देश दिया कि अब वे एफिडेविट दाखिल करें कि केंद्र सरकार की इस मामले में कोई जिम्मेदारी नहीं बनती। बेंच ने स्थानीय फ्लाइट आपरेटरों को नोटिस जारी करते हुए याचिका पर सुनवाई 10 मई तक स्थगित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार के वकील ने अदालत से कहा कि चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एमिग्रेशन जैसी सुविधाएं शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अदालत केंद्र सरकार पर भरोसा रखे क्योंकि सरकार इस मामले पर गंभीर है। इस पर बेंच ने कहा कि केंद्र इस मामले पर न तो गंभीर है और न ही संवेदनशील, बल्कि इस मामले में बार-बार झूठ बोला जा रहा है। दोनों जजों की खंडपीठ ने आगे कहा कि वे इस पूरे मामले से बहुत आहत हैं और केंद्र सरकार से हाथ जोड़कर कहना चाहते हैं कि इस एयरपोर्ट को बंद ही कर दो और 320 ग्रामीणों की जमीन लौटा दें ताकि वे अपनी जमीन का उपयोग कर सकें।

खंडपीठ ने कहा कि कोर्ट और इस क्षेत्र के लोगों को मूर्ख बनाया जा रहा है। इस मामले की सीबीआई जांच जरूरी लग रही है। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट से अब तक इंटरनेशनल फ्लाइट्स शुरू नहीं किया जाना चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा के लोगों से धोखा है। उपयुक्त होगा कि चंडीगढ़ के पुराने एयरपोर्ट से ही फ्लाइट्स रन करें और इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए ली गई जमीन किसानों को वापस कर दी जाए। अदालत का कड़ा रुख देखते हुए केंद्र सरकार के वकील ने कहा कि दुबई के लिए चंडीगढ़ से फ्लाइट की बात की जा रही है और कुछ अन्य कंपनियों से भी बात चल रही है।

सात विमानन कंपनियों को नोटिस जारी: अदालत ने चंडीगढ़ में कार्यरत विमानन आपरेटरों गो एयर, एयर इंडिया, एयर एशिया, इंडिगो, स्पाइस जेट, जेट एयरवेज, एयर विस्तारा को नोटिस जारी कर पूछा है कि क्या वे घरेलू उड़ानों के साथ-साथ विदेशी उड़ानों में रुचि रखते हैं। अदालत ने इसके साथ ही इंटरनेशनल उड़ानों में रुचि दिखा रहीं दो एयरलाइंस से टाइम टेबल देने को कहा है ताकि चंडीगढ़ हवाई अड्डे से उड़ानों का समय निर्धारित किया जा सके।


हमें दे दो एयरपोर्ट : पंजाब: सोमवार को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में जनहित याचिका पर बहस के दौरान माहौल काफी गरम था। खंडपीठ के दोनों जजों के कड़े रुख पर केंद्र सरकार के वकील स्थिति संभालने का प्रयास करते रहे। खंडपीठ ने जहां एयरपोर्ट बंद कर जमीन किसानों को लौटा देने की बात तक कह दी, वहीं पंजाब सरकार के वकील ने याचिका पर बहस में हिस्सा लेते हुए कहा कि अगर केंद्र सरकार इस एयरपोर्ट को नहीं चला सकती तो इसे पंजाब सरकार को दे दिया जाए। राज्य सरकार इस एयरपोर्ट को चलाने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed