{"_id":"6ac80a5257bf82b91d04d9c3","slug":"haryana-loses-to-chhattisgarh-gaurish-dahiya-delivers-a-brilliant-performance-jhajjar-news-c-195-1-jjr1003-140975-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ से हारा हरियाणा, गौरिश दहिया का रहा शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ से हारा हरियाणा, गौरिश दहिया का रहा शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन
08jjrp03- झज्जर। गौरिश दहिया
झज्जर। हरियाणा और छत्तीसगढ़ की टीम के बीच खेले गए अंडर-19 वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लीग क्रिकेट मैच में छत्तीसगढ़ की टीम ने सात विकेट से जीत दर्ज की। मैच में बहादुरगढ़ निवासी हरियाणा टीम के खिलाड़ी गौरिश दहिया ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया।
पुडुचेरी के सीएपी ग्राउंड-4 में हरियाणा और छत्तीसगढ़ की टीम के बीच अंडर-19 वीनू मांकड़ ट्रॉफी का लीग क्रिकेट मैच खेला गया। हरियाणा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हरियाणा की टीम 42.4 ओवरों में 177 रनों पर ऑल आउट हो गई।
इस दौरान बल्लेबाजी में गौरिश दहिया ने 29 गेंदों में दो चौकों व छह छक्कों की मदद से 51 रन बनाए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ की टीम ने 42.5 ओवरों में तीन विकेट पर 178 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। इसके अलावा मैच में गौरिश दहिया ने संदीप परिहार के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 57 गेंदों में 72 रन जोड़े।