फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   haryana government employees dearness allowance raise

लाखों कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, महंगाई भत्ते में सरकार ने किया इजाफा

Fri, 14 Apr 2017 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 14 Apr 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
haryana government employees dearness allowance raise
हरियाणा के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु
महंगाई की मार झेल रहे लाखों कर्मचारियों को हरियाणा सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने महंगाई भत्ते को बढ़ा दिया है। राज्‍य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा करने की घोषणा की है। केंद्र सरकार की तर्ज पर महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत की वृद्धि की गई है। अब राज्‍य में महंगाई भत्‍ते की दर चार फीसदी हो गई है।  पहले ये 2% था जो अब बढ़कर 4% हो गया है। 
विज्ञापन


हरियाणा के वित्‍त मंत्री कैप्‍टन अभिमन्‍यु ने बताया कि महंगाई की बढ़ी हुई दर 1 जनवरी 2017 से लागू होगी। महंगाई भत्‍ते में इस वृद्धि से राज्‍य के लाखों सरकारी कर्मचा‍रियों को फायदा हाेगा। जनवरी से मार्च तक के बढ़े हुए महंगाई भत्‍ते के बकाया का भी कर्मचारियों को भुगतान किया जाएगा। सरकार के इस तोहफे से लाखों कर्मचारियों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed