फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Haryana beat Delhi by 56 runs, Tanishka scored 51 runs

हरियाणा ने दिल्ली को 56 रन से हराया, तनिष्का ने बनाए 51 रन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Haryana beat Delhi by 56 runs, Tanishka scored 51 runs
24jjrp06- झज्जर। तनिष्का शर्मा
झज्जर। महिला अंडर-19 टी-20 ट्रॉफी के सेमीफाइनल में हरियाणा ने दिल्ली को 56 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। हरियाणा की कप्तान और बहादुरगढ़ निवासी तनिष्का शर्मा ने 51 रन बनाने के साथ एक विकेट भी हासिल किया।
विज्ञापन

वहीं इस्माइलपुर निवासी तानिया गुज्जर ने भी एक विकेट लिया। हरियाणा का फाइनल मुकाबला 26 अक्तूबर को बड़ौदा की टीम से होगा। नागपुर स्थित लेडी अमृतबाई डागा कॉलेज ग्राउंड में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
विज्ञापन

हरियाणा ने निर्धारित 20 ओवर में दो विकेट पर 185 रन बनाए। तनिष्का शर्मा ने 50 गेंदों में पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 51 रन बनाए। दिल्ली की कप्तान पूर्वा सिवाच ने चार ओवर में 37 रन देकर एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम 19.2 ओवर में 129 रन पर ऑलआउट हो गई। पूर्वा सिवाच ने सात गेंदों में पांच रन बनाए। गेंदबाजी में तनिष्का ने 1.2 ओवर में आठ रन देकर एक विकेट लिया, जबकि तानिया गुज्जर ने चार ओवर में 35 रन देकर एक विकेट हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों ने क्षेत्ररक्षण के दौरान दो-दो कैच भी पकड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed