{"_id":"7bcd4a74e1db316bd9409e4b07db282f","slug":"hari-mirch-mein-aloo-soya","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरी मिर्च में आलू सोया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरी मिर्च में आलू सोया
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 09 Feb 2014 11:35 AM IST
विज्ञापन
गरिमा पांडेय, महानगर
विज्ञापन
सामग्री
हरी मिर्च {बड़ी वाली} 5-6, 5-6 उबले हुए आलू, 2 चम्मच बारीक कटा सोया पत्ती, लाल मिर्च पाउडर 1/4 छोटी चम्मच, नमक स्वाद के मुताबिक, जरा सा जीरा, हींग चुटकी भर, अदरक पेस्ट छोटी चम्मच, धनिया पाउडर छोटी चम्मच, अमचूर पाउडर एक चौथाई चम्मच और तलने के लिए तेल।
विधि
सबसे पहले आलू को छील कर मैश कर लें। फिर उसमें नमक, लाल मिर्च, अमचूर पाउडर, धनिया पाउडर, अदरक और सोया पत्ती मिला लें। ये स्टफिंग का मटीरियर तैयार हो गया।
विज्ञापन
अब मिर्च को ऊपर से लम्बाई काटें। यह नीचे से जुड़ी रहे, इस बात का ध्यान रखें। अब हरी मिर्च में आलू के पेस्ट की स्टफिंग करते जाएं। अब कढ़ाही गर्म करें और तेल, जीरा, हींग डालकर तड़काएं।
विज्ञापन
अब भरी हुई हरी मिर्च को तेल में डालें और दो मिनट के लिए ढक दें। दो मिनट बाद इसे पलट दें। इस बात का जरूर ध्यान रखें कि मिर्च अच्छी तरह तल गई हो। आलू भरी हरी मिर्च बनकर तैयार है. इसे आप गर्मागर्म पराठे के साथ सर्व करें।