फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Hardeep and Rohit selected for the Under-23 World Wrestling Championships.

हरदीप और रोहित का अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए चयन

Amar Ujala Bureau Updated Wed, 02 Sep 2026 04:14 PM IST
विज्ञापन
Hardeep and Rohit selected for the Under-23 World Wrestling Championships.
-फोटो 81 : हरदीप सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। हिंद केसरी सोनू पहलवान अखाड़े के दो युवा पहलवानों हरदीप और रोहित का अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। हरदीप ग्रीको-रोमन के 130 किलोग्राम भारवर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। रोहित फ्रीस्टाइल के 57 किलोग्राम भारवर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह चैंपियनशिप अमेरिका के लॉस एंजिलिस में 12 से 18 अक्तूबर तक आयोजित होगी।
दोनों पहलवानों ने लखनऊ में हुई चयन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने-अपने भारवर्ग में जगह बनाई। हरदीप और रोहित हिंद केसरी सोनू पहलवान अखाड़े में अर्जुन अवार्डी पहलवान एवं कोच धर्मेंद्र दलाल के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे हैं। कोच धर्मेंद्र दलाल ने उनकी कड़ी मेहनत को सराहा।
विज्ञापन

रोहित ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा पहले ही साबित की है। वह जूनियर नेशनल चैंपियन है। उसने जूनियर एशिया चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है। रोहित सब-जूनियर एशिया और विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक भी जीत चुका है। हरदीप ने इसी वर्ष अंडर-23 एशिया चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल किया। इसके अलावा हरदीप सब-जूनियर एशिया और विश्व चैंपियन भी है। चयन की खबर से अखाड़े में खुशी का माहौल है। साथी पहलवानों ने उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर हिंद केसरी सोनू पहलवान, ओमबीर पहलवान, अनुराग, मुकेश, रिंकू, सुधीर दलाल और सेठी पहलवान मौजूद रहे।

-फोटो 81 : हरदीप सिंह

-फोटो 81 : हरदीप सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed