{"_id":"6a85c2f9c94d9fec90014613","slug":"hansi-defeated-by-four-wickets-in-the-under-19-cricket-tournament-jhajjar-news-c-195-1-jjr1003-138868-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में हांसी को चार विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में हांसी को चार विकेट से हराया
विज्ञापन
19jjrp07- झज्जर गौरिश दहिया
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। अंडर-19 अंतर जिला प्रतियोगिता के क्रिकेट मैच में झज्जर टीम ने हांसी को चार विकेट से हराया। यह मैच बहादुरगढ़ के सेक्टर-9ए स्थित झज्जर क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। झज्जर की जीत में लेविन सैनी, निकेत तिवारी, राहुल सोरेन की गेंदबाजी और कप्तान गौरिश दहिया की बल्लेबाजी का अहम योगदान रहा।
हांसी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। वे 32.5 ओवरों में 151 रनों पर ऑल आउट हो गए। हांसी के बल्लेबाज आर्यन ने 34 गेंदों में 32 रन बनाए, जिसमें दो चौके और तीन छक्के शामिल थे। झज्जर की ओर से लेविन सैनी, राहुल सोरेन और निकेत तिवारी ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए झज्जर की टीम ने 13.5 ओवरों में छह विकेट पर 152 रन बनाकर जीत दर्ज की।
कप्तान गौरिश दहिया ने 25 गेंदों में 65 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने 10 चौके और तीन छक्के लगाए तथा 260 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। हांसी के गेंदबाज पुनीत कुमार ने पांच ओवरों में 49 रन देकर चार विकेट हासिल किए। झज्जर टीम ने अब तक जोन-बी के ग्रुप में लीग चरण के चार मैच खेले हैं। इनमें से टीम ने तीन मैचों में जीत दर्ज की है। उन्हें एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है। यह प्रदर्शन टीम के लिए महत्वपूर्ण है।