फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Handmade and herbal products were the center of attraction on the final day of the exhibition

प्रदर्शनी के अंतिम दिन हैंडमेड व हर्बल उत्पाद रहे आकर्षण का केंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
Handmade and herbal products were the center of attraction on the final day of the exhibition
फोटो-66: प्रदर्शनी में हैंडमेड सामान देखती महिलाएं। संवाद
बहादुरगढ़। सेक्टर-6 स्थित कम्युनिटी सेंटर में अनोखी ग्रुप की ओर से आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का रविवार को उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ। अंतिम दिन महिला उद्यमियों के स्टालों पर खरीदारों और दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

31 जुलाई से शुरू हुई इस प्रदर्शनी में करीब 80 स्टाल लगाए गए थे जहां महिलाओं ने अपने हुनर से तैयार किए गए हैंडमेड, हर्बल, पारंपरिक और घरेलू उपयोग के उत्पादों का प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में लोगों ने खरीदारी कर महिला उद्यमियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन


प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण महिलाओं द्वारा तैयार किए गए हैंडमेड और हर्बल उत्पाद रहे। कई स्टालों पर बेकार समझी जाने वाली वस्तुओं को रचनात्मकता के माध्यम से आकर्षक सजावटी सामान में बदलकर प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सामान रहे आकर्षण का केंद्र
प्रदर्शनी में किरण बंसल के लड्डू गोपाल की आकर्षक ड्रेस और सजावटी सामग्री, काजल और सोनिया के फैंसी सूट, नीना वत्स के स्वादिष्ट लड्डू, प्रीति की रेजिन आर्ट, वनिता के पापड़ और अचार, पूजा बंसल की आर्टिफिशियल ज्वेलरी, ज्योति अग्रवाल की खूबसूरत राखियां, वर्षा राठी की मेंटल वेलनेस तकनीक, समिति के नेचुरल हैंडमेड स्किन एवं हेयर केयर उत्पाद, नेचुरोपैथ एवं डायटीशियन डॉ. साक्षी की हेल्थ कंसल्टेंसी, मधु बलविंदर मित्तल के कन्फेक्शनरी उत्पाद, धानवी के डेकोरेटिव आइटम्स तथा शिवानी और बीनू के फूड स्टाल लोगों की पसंद बने रहे। अधिकांश आगंतुक अपनी पसंद के उत्पाद खरीदकर ही वापस लौटे।


मुख्य आयोजिका किरण बंसल ने बताया कि अनोखी ग्रुप की यह पांचवीं प्रदर्शनी थी। इसका उद्देश्य महिलाओं की छिपी प्रतिभा को मंच देना, उनकी कला को पहचान दिलाना और आत्मनिर्भरता का माध्यम बनाना है। उन्होंने कहा कि उचित अवसर मिलने पर महिलाएं अपनी प्रतिभा को रोजगार में बदल सकती हैं। शहरवासियों से मिले सहयोग और उत्साहजनक प्रतिक्रिया को देखते हुए जल्द ही एक और प्रदर्शनी आयोजित करने की योजना बनाई जाएगी। उन्होंने सभी आगंतुकों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

फोटो-66: प्रदर्शनी में हैंडमेड सामान देखती महिलाएं। संवाद

फोटो-66: प्रदर्शनी में हैंडमेड सामान देखती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed