{"_id":"6aa04ca5ca35dff85a047d10","slug":"hakenvis-prof-phool-singh-selected-for-fellowship-jhajjar-news-c-203-1-sroh1011-129864-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"हकेंवि के प्रो. फूल सिंह फेलोशिप के लिए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो संख्या:-63 हकेंवि में इंडस्ट्री फेलोशिप के लिए नामित होने के बाद कुलपति प्रो. टंकेश्व
Link Copied
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के अनुप्रयुक्त विज्ञान एवं मानविकी विभाग के शिक्षक प्रो. फूल सिंह को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद की प्रतिष्ठित एआईसीटीई इंडस्ट्री फैलोशिप के अंतर्गत इनोविजन लिमिटेड में इंडस्ट्री फैलो के रूप में चयनित किया गया है। यह फैलोशिप एक वर्ष की अवधि के लिए है।
विज्ञापन
एआईसीटीई की ओर से प्रारंभ की गई यह फैलोशिप पहल उच्च शिक्षण संस्थानों और उद्योग के बीच सार्थक एवं प्रभावी सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसका उद्देश्य अकादमिक ज्ञान, अनुसंधान एवं तकनीकी विशेषज्ञता को औद्योगिक आवश्यकताओं से जोड़ते हुए नवाचार, अनुसंधान, कौशल विकास व प्रौद्योगिकी के व्यावहारिक अनुप्रयोग को प्रोत्साहित करना है। प्रो. फूल सिंह का इस प्रतिष्ठित फैलोशिप के लिए चयन हकेंवि के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उनके इंडस्ट्री फैलो के रूप में कार्य करने से शैक्षणिक एवं औद्योगिक क्षेत्र के बीच ज्ञान और अनुभव के आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इस उपलब्धि पर हकेंवि के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने प्रो. फूल सिंह को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।