फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Guliya Cricket Academy won the match by 119 runs.

गुलिया क्रिकेट अकादमी ने 119 रनों से जीता मैच

Amar Ujala Bureau Updated Thu, 03 Sep 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ और केडी क्रिकेट अकादमी की टीम के बीच खेले गए अंडर-14 क्रिकेट मैच में गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ की टीम ने 119 रनों से जीत दर्ज की। मैच में गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ की टीम के खिलाड़ी जियांश को 20 रन बनाने व पांच विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दिल्ली स्थित निजी क्रिकेट अकादमी के ग्राउंड में मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ की टीम निर्धारित 30 ओवरों में 187 रनाें पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान बल्लेबाजी में अक्षत वर्मा ने 38 गेंदों में 10 चौकों व पांच छक्कों की मदद से 78 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में हिमांशु सैनी ने तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी केडी क्रिकेट अकादमी की टीम 16.3 ओवरों में 68 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान बल्लेबाजी में युवराज ने 20 गेंदों में छह चौकों की मदद से 27 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में जियांश ने पांच विकेट हासिल किए। इस दौरान मैच में गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ की टीम के खिलाड़ी अक्षत वर्मा को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया। वहीं, गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ की टीम के खिलाड़ी जियांश को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed