{"_id":"69e680f8de2ecf469e04638c","slug":"gujarat-family-came-to-join-the-inquiry-again-given-notice-for-not-bringing-the-child-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-123011-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूछताछ में शामिल होने आया गुजरात का परिवार, बच्चा नहीं लाने पर फिर दिया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूछताछ में शामिल होने आया गुजरात का परिवार, बच्चा नहीं लाने पर फिर दिया नोटिस
विज्ञापन
बहादुरगढ़। क्षेत्र में सामने आए बच्चा तस्करी मामले की जांच में पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में गुजरात से एक परिवार पूछताछ में शामिल होने के लिए बहादुरगढ़ पहुंचा लेकिन वह अपने साथ बच्चा नहीं लाया। इस पर अधिकारियों ने परिवार को दोबारा नोटिस जारी कर 27 अप्रैल को बच्चे के साथ पेश होने के निर्देश दिए हैं।
जांच अधिकारियों के अनुसार मामले में जिन परिवारों के पास बच्चों के होने की आशंका है, उन्हें लगातार नोटिस भेजे जा रहे हैं। गुजरात से आए परिवार से प्रारंभिक पूछताछ की गई लेकिन बच्चे की अनुपस्थिति के कारण विस्तृत जांच संभव नहीं हो सकी।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बच्चे की मौजूदगी में ही तथ्यों की सही पुष्टि हो पाएगी। वहीं, हरियाणा के करनाल और कुरुक्षेत्र के अलावा दिल्ली से भी कुछ परिवारों को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वे नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
इस पर संबंधित परिवारों को दोबारा नोटिस जारी कर जल्द पेश होने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में अब तक 60 से अधिक बच्चों की खरीद-फरोख्त की पुष्टि हो चुकी है और अलग-अलग राज्यों से जुड़े तार सामने आ रहे हैं।
इसी के चलते जांच का दायरा बढ़ाते हुए बाहर के राज्यों के परिवारों को भी तलब किया जा रहा है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि नोटिस के बावजूद परिवार पेश नहीं होते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संबंधित बच्चों की सुरक्षा और वैधानिक स्थिति सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।
वर्जन
गुजरात का परिवार सोमवार को पूछताछ में शामिल होने के लिए बहादुरगढ़ पहुंचा लेकिन वह बच्चे को साथ नहीं आया। इसके चलते अब परिवार को 27 अप्रैल को दोबारा बच्चे के साथ पेश होने के लिए कहा गया। हरियाणा और दिल्ली के कई परिवारों को बुलाया गया था लेकिन वे नहीं पहुंचे। नोटिस देने के बाद जो परिवार पेश नहीं होंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।-जमील अहमद, एसएचओ, थाना शहर, बहादुरगढ़।