फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Grievance committee meeting in Jhajjar halted; wait for justice prolonged.

झज्जर में परिवेदना समिति की बैठक पर ब्रेक, न्याय का इंतजार बढ़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 08:20 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। खंड या जिला स्तर पर अधिकारियों से शिकायतों का निवारण न होने पर फरियादी जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति से न्याय के लिए आस लगाते हैं लेकिन जिले में 2 माह से जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक ही नहीं हो पाई है।
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह समिति के चेयरमैन हैं और पहली और अंतिम बार जून में संवाद भवन में वह बैठक लेने के लिए आए थे। इसके बाद जुलाई और अगस्त में यह बैठक नहीं हुई। इस कारण फरियादियों को न्याय मिलने का इंतजार लंबा होता जा रहा है। 12 जून को अंतिम बार समिति की बैठक हुई थी, जिसमें कुल 16 परिवाद रखे गए थे।
विज्ञापन

इसमें से 10 का मौके पर ही निपटान किया गया था जबकि 6 परिवादों को अगली बैठक के लिए लंबित रखा गया था, लेकिन 2 माह से बैठक न होने की वजह से इन बचे हुए परिवादों को न्याय मिलने का इंतजार है। जून में मंत्री राव नरबीर सिंह ने समिति की बैठक ली थी, जिसमें उन्होंने अधिकारियों से कहा था कि बैठक में केवल बड़े मामलों को रखा जाए, छोटे मामले निचले स्तर पर निपटाए जाए। ऐसे में लगता है कि 2 माह से प्रशासन को कोई बड़े मामले ही नहीं मिल पाए है, जिस कारण समिति की बैठक नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट

एक साल बाद 10 सितंबर को होगी दिशा की बैठक
जिले में पिछले एक साल से जिला विकास समन्वय एवं निगरानी कमेटी यानी दिशा की बैठक भी नहीं हो सकी है। इस बैठक की अध्यक्षता स्थानीय सांसद यानी रोहतक लोकसभा क्षेत्र से सांसद दीपेंद्र हुड्डा करते हैं। अंतिम बैठक 19 सितंबर 2025 को हुई थी। उसके बाद से अब तक यह बैठक भी आयोजित नहीं हो सकी है। अब एक साल बाद 10 सितंबर को बैठक की तारीख रखी गई है। बैठक में भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं को लेकर चर्चा की जाती है।


वर्जन
इस समय मानसून सत्र चल रहा है। मानसून सत्र के बाद जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक करवाई जाएगी। जहां तक दिशा की बैठक है तो उसके लिए 10 सितंबर की तारीख रख दी गई है।-वर्षा खांगवाल, उपायुक्त, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed