फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Gram Panchayat officer suspended for killing seven cattle at shelter

आश्रय स्थल पर सात गोवंश की मौत पर ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 08:22 AM IST
विज्ञापन
Gram Panchayat officer suspended for killing seven cattle at shelter
बुलंदशहर। जनपद में संचालित निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलों पर गोवंश की देखरेख आदि के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। लेकिन अफसर और कर्मचारी गोवंश को लेकर गंभीर नहीं हैं।  अनूपशहर क्षेत्र के गांव मलकपुर में गोआश्रय स्थल पर देखभाल में हुई लापरवाही के चलते सात गोवंश की मौत हो गई। जांच के बाद सीडीओ ने ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित करने के साथ उसके खिलाफ अनूपशहर थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करवा दी है। बताया गया कि विगत चार जून को ग्रामीणों ने गांव मलकपुर स्थित गोआश्रय स्थल पर गोवंश को भरपेट चारा न देने और पानी आदि की व्यवस्था दुरुस्त न होने की शिकायत करते हुए हंगामा किया था। ग्रामीणों को गोआश्रय स्थल परिसर में चार गोवंश मरे पड़े मिले थे। इन शवों को कुत्ते नोंच रहे थे। ग्रामीणों की शिकायत पर सीडीओ अभिषेक पांडेय ने मामले में जांच कमेटी गठित की। जांच में पाया कि बीमार गोवंश का उपचार समय से नहीं कराया गया, पशुओं के आगे बनी खोर में कीड़े थे और हरे चारे की व्यवस्था नहीं थी। तारबंदी भी कई जगह से टूटी हुई थी। पानी के लिए भी इंतजाम नहीं था। इस लापरवाही के चलते चार जून को चार और अगले दिन तीन गोवंश की मौत हो गई थी। इस लापरवाही पर सहायक ग्राम विकास अधिकारी कृपाल सिंह ने ग्राम पंचायत अधिकारी सुनील कुमार के खिलाफ अनूपशहर थाने में पशु क्रूरता अधिनियम के चलते मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, सीडीओ ने उसे निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed