{"_id":"61252df78ebc3ec63542df58","slug":"governor-visit-pottery-unit-khurja-news-gbd2246664191","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल को खुर्जा की पॉटरी भाई...फूलदान और गमला ले गईं साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल को खुर्जा की पॉटरी भाई...फूलदान और गमला ले गईं साथ
विज्ञापन
मूड़ाखेड़ा चौराहे के समीप एक पॉटरी इकाई में पहुंचीं राज्यपाल।
- फोटो : KHURJA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल को खुर्जा की पॉटरी भाई...फूलदान और गमला ले गईं साथ
खुर्जा। सूबे की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मंगलवार को पॉटरी नगरी पहुंचीं। यहां पर उन्होंने पॉटरी इकाई और शोरूम का भ्रमण किया और उत्पादों की बारीकियों के बारे में जानकारी ली। पॉटरी उत्पादों की कारीगरी देख वह काफी खुश हुईं और जमकर तारीफ की। गमले और फूलदान उन्हें इतने पसंद आए कि वह उसे अपने साथ राजभवन में सजाने के लिए ले गईं। हालांकि इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी।
मंगलवार दोपहर 3.25 बजे उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल अपनी बेटी अनार बेन पटेल के साथ अलीगढ़ से कार द्वारा पॉटरी नगरी पहुंचीं। मूड़ाखेड़ा चौराहा स्थित शहनाबाज पॉटरी के पास काफिले के साथ उनकी गाड़ी रुकी। जहां पर मौजूद डीएम रविन्द्र कुमार और एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने उनकी अगवानी की। इसके बाद वह अपनी बेटी के साथ पॉटरी इकाई में चली गईं। जहां पर राज्यपाल ने पॉटरी उत्पादों का बारीकी से निरीक्षण किया। पॉटरी उत्पादों की कलाकारी को देखकर राज्यपाल भाव विभोर हो गईं और उन्होंने जमकर तारीफ की। पॉटरी संचालक जुनैद और उनके पिता शरफराज अहमद उर्फ पप्पू ने बताया कि उन्होंने पॉटरी फैक्टरी का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां रखे हुए एक-एक उत्पादों को बारीकी से देखा। पॉटरी संचालक के मुताबिक वहां रखे गमले, फूलदान और अन्य सजावटी सामान उन्हें इतने पसंद आए कि वह उसे राजभवन को सजाने के लिए अपने साथ ले गईं। करीब पांच बजे वह शो रूम से बाहर निकलीं और अलीगढ़ के लिए रवाना हो गईं।
राज्यपाल के दौरे पर रूट डायवर्जन
राज्यपाल के दौरे को लेकर हाईवे से अंदर आने वाले वाहनों का रूट डायवर्जन कर दिया गया था। जीटी रोड पर आने वाले वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। रोडवेज की बसों समेत अन्य वाहनों को हाईवे से निकाला गया। इसके चलते नगर में आने वाले लोगों को तीन घंटे तक काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
पिस्टल लगाए दिखा एक व्यक्ति
पुलिस-प्रशासन द्वारा राज्यपाल के आने के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। लेकिन एक व्यक्ति पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के निकट काफिले के निकलने के दौरान कमर में पिस्टल लगाए हुए दिखाई दिया। हालांकि कुछ ही देर बाद वह वहां से चला गया। इसकी भनक पुलिसकर्मियों को भी नहीं लग सकी।