{"_id":"6307773e3067fc28613458cd","slug":"gonda-news-boyfriend-murdered-student-who-became-hindrance-in-love-affair","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News : प्रेम प्रसंग में बाधा बने छात्र की प्रेमी ने की थी हत्या, पिता की मदद से फेंका था शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News : प्रेम प्रसंग में बाधा बने छात्र की प्रेमी ने की थी हत्या, पिता की मदद से फेंका था शव
Thu, 25 Aug 2022 06:51 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, गोंडा
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 25 Aug 2022 06:51 PM IST
सार
राज कुमार सिंह का बेटा दीपक सिंह (12) क्षेत्र के बाल विद्या मंदिर परधायिनगंज चौथी का छात्र था। 21 अगस्त शाम वह खेत की रखवाली करने के लिए घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटा।
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : Social Media
विस्तार
गोंडा में सीरबनकट गांव के मजरे जनाबनकट के रहने वाले 12 वर्षीय छात्र की प्रेम प्रसंग में बाधा बनने पर प्रेमी ने ही गला दबाकर हत्या की थी। इसका खुलासा करते हुए गुरुवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि शव को ठिकाने लगाने में आरोपी की मदद करने वाला उसका पिता फरार है। पुलिस प्रेमी के आरोपी पिता की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
थाना धानेपुर क्षेत्र के सीरबनकट गांव के मजरा जनाबनकट के रहने वाले राज कुमार सिंह का बेटा दीपक सिंह (12) क्षेत्र के बाल विद्या मंदिर परधायिनगंज चौथी का छात्र था। 21 अगस्त शाम वह खेत की रखवाली करने के लिए घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटा। 22 अगस्त को राज कुमार सिंह ने बेटे के अपहरण की रिपोर्ट थाना धानेपुर में दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
इसी बीच 23 अगस्त की सुबह गांव के दक्षिण और विसुही नदी में धोबीघाट के पास उसका शव उतराता मिला था। इसके बाद राज कुमार सिंह ने बेटे के हत्या की रिपोर्ट थाना धानेपुर में दर्ज कराई। पुलिस ने तफ्तीश के दौरान प्रकाश में आए अमर वर्मा निवासी जनाबनकट को उठा लिया और पूछताछ की तो वह टूट गया। उसने बताया कि दीपक की बहन से उसका काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह 21 अगस्त की शाम दीपक की बहन से मिलने आया था। तभी दीपक ने अपनी बहन के साथ अमन को देखकर शोर मचाने लगा। इसलिए उसका गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
बताया कि शाम का समय होने से गांव के लोग न देख लें, इस डर से शव को दीपक के घर में तखत के नीचे छिपा दिया। इधर दीपक के पिता उसकी गांव में तलाश जुटे थे, तभी अमन ने अपने पिता मेवालाल वर्मा की मदद से शव को गांव के दक्षिण ओर विसुही नदी में फेंक दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि आरोपी अमन वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। मेेवालाल वर्मा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।