फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Girls won 16 medals in state level school wrestling games

राज्य स्तरीय स्कूली खेल कुश्ती में लड़कियों ने झटके 16 पदक

Amar Ujala Bureau Updated Sat, 20 Sep 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Girls won 16 medals in state level school wrestling games
19jjrp10- झज्जर। राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने वाले ​खिला​ड़ी कोच के साथ। स्रोत-
झज्जर। राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद कुश्ती प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा। इस दौरान खिलाड़ियों ने कुल 16 पदक हासिल किए।सोनीपत के खरखोदा में 16 से 18 सितंबर तक लड़कियों की 58वीं राज्य स्तरीय स्कूली कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें हरियाणा के प्रदेश के अलग-अलग जिलों से खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें जिले के खिलाड़ियों ने अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 तीन वर्गों में भाग लिया। इस दौरान खिलाड़ियों ने छह स्वर्ण, चार रजत और छह कांस्य पदक हासिल किए।
विज्ञापन

अंडर-14 आयु वर्ग में चार खिलाड़ियों ने पदक जीते, जिसमें 58 किलोग्राम भार वर्ग में किरण ने रजत पदक, 39 किलोग्राम भार वर्ग गर्विता ने कांस्य पदक, 42 किलोग्राम भार वर्ग मानवी ने कांस्य पदक और 50 किलोग्राम भार वर्ग में तनिषा ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन

अंडर-17 आयु वर्ग में छह खिलाड़ियों ने पदक जीते जिसमें 43 किलोग्राम भार वर्ग दीक्षा ने स्वर्ण पदक, 49 किलोग्राम भार वर्ग में जन्नत ने स्वर्ण पदक, 61 किलोग्राम भार वर्ग अवंशिका ने स्वर्ण पदक, 46 किलोग्राम भार वर्ग साक्षी ने रजत पदक, 65 किलोग्राम भार वर्ग स्वाति ने रजत पदक और 69 किलोग्राम भार वर्ग कीर्ति ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-19 आयु वर्ग में छह खिलाड़ियों ने पदक जीते जिसमें 63 किलोग्राम भार वर्ग खुशबू ने स्वर्ण पदक, 65 किलोग्राम भार वर्ग सोनिया ने स्वर्ण पदक, 72 किलोग्राम भार वर्ग चंचल ने स्वर्ण पदक, 55 किलोग्राम भार वर्ग दिशा ने रजत पदक, 50 किलोग्राम भार वर्ग महंत ने कांस्य पदक और 53 किलोग्राम भार वर्ग संध्या ने कांस्य पदक हासिल किया।
इस मौके पर खिलाड़ियाें के साथ रविंद्र दलाल, सुरेश कुमार, दिनेश कुमार, शशि बुरा और मीनाक्षी देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed