फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Gauri was first among girls and Anant was first among boys in the under-17 chess competition

शतरंज प्रतियोगिता के अंडर-17 लड़कियों में गौरी, लड़कों में अनंत रहा प्रथम

Amar Ujala Bureau Updated Mon, 14 Apr 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Gauri was first among girls and Anant was first among boys in the under-17 chess competition
-फोटो 55 : विजेताओं को सम्मानित करते आयोजक। स्रोत एसोसिएशन
बहादुरगढ़। द बहादुरगढ़ चेस एसोसिएशन के तत्वधान में जिला अंतर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता हुई। यह प्रतियोगिता पटेल नगर में स्थित श्रीरामा भारती पब्लिक स्कूल में हुई। इसका शुभारंभ स्कूल प्राचार्य प्रिया सांगवान ने दीप प्रज्ज्वलन करके किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में जिले के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के 120 खिलाड़ियों ने अंडर -9, अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15 व अंडर-17 आयु वर्गों में लड़के और लड़कियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता फीडे लॉ ऑफ चैस और फीडे स्विस सिस्टम के अनुसार में 5 राउंड्स मे खेली गई। इस दौरान मुख्यातिथि रामकुमार दुहन ने प्रत्येक आयु वर्गों के पहले से छठे स्थान पर आने वाले विजेता खिलाडियों को ट्रॉफी, मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। एसोसिएशन के महासचिव संदीप कुमार निमावत के साथ टूर्नामेंट निर्णायक कमेटी के अन्य सदस्य प्रदीप चोपड़ा, रूबी नरवाल व कप्तान पांचाल भी मौजूद रहे
विज्ञापन

प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में ये रहे विजेता

एसोसिएशन अध्यक्ष नवीन दुहन ने बताया कि शतरंज प्रतियोगिता के फाइनल परिणामों में अंडर-9 आयु वर्ग लडकियों में प्रथम स्थान केआर मंगलम वर्ल्ड स्कूल की खिलाड़ी प्रांजल शर्मा ने प्राप्त किया। जबकि दूसरा स्थान सैनिक पब्लिक स्कूल की सोनल चोपड़ा व तीसरा स्थान श्री रामा भारती पब्लिक स्कूल की छात्रा हैप्पी छिकारा ने हासिल किया। अंडर-9 आयु वर्ग लड़कों के वर्ग में प्रथम स्थान हरदयाल स्कूल के जैतिक दुहन, दूसरा स्थान श्रीरामा भारती स्कूल के रायांश छिल्लर व तीसरा स्थान इसी स्कूल के रेयांश रंजन ने पाया। अंडर-11 आयु वर्ग लड़कियों में प्रथम अनन्या शर्मा, दूसरे पर विजया स्कूल की अनन्या कुमारी व तीसरा स्थान श्री रामा भारती स्कूल की एशावी ने हासिल किया। अंडर -11 आयु वर्ग लड़कों में प्रथम स्थान श्रीरामा भारती पब्लिक स्कूल के तक्ष पांचाल ने, दूसरा स्थान केआर मंगलम स्कूल के भोमे कटारिया ने और तीसरा स्थान आरईडी स्कूल झज्जर के वंशदीप ने हासिल किया। अंडर-13 आयु वर्ग लड़़कियों में विजया स्कूल की मानवी गोयल प्रथम, श्रीराम भारती स्कूल की चारू पंाचाल द्वितीय व श्रीरामा भारती स्कूल की एंजेल ने तृतीय स्थान पाया। अंडर -13 आयु वर्ग लड़कों मे प्रथम स्थान डीएवी स्कूल के हेमंग महलावत ने प्राप्त किया। दूसरा स्थान हरदयाल स्कूल के अंश कुमार ने और तीसरा स्थान श्री रामा भारती पब्लिक स्कूल के प्रणव कौशिक ने पाया। अंडर-15 आयु वर्ग लड़कियों मे प्रथम स्थान एसआर सेंचुरी स्कूल की शिवि गोयल ने, दूसरा स्थान सेंट स्टीफन इंडियन स्कूल की खुशी गोयल ने और तीसरा स्थान श्री रामा भारती स्कूल की अल्पना गुप्ता ने पाया। अंडर -15 आयु वर्ग लड़कों में प्रथम झज्जर स्कूल के स्थान ईशान कुमार, दूसरा स्थान विजया स्कूल के गौरव सिंह व तीसरा स्थान केआर मंगलम स्कूल के स्वास्तिक दहिया ने हासिल किया। अंडर -17 आयु वर्ग लड़कियों में प्रथम स्थान आसौदा सरकारी स्कूल की गौरी ने प्राप्त किया। अंडर-17 आयु वर्ग लड़कों मे प्रथम स्थान श्रीरामा भारती स्कूल के अनंत बल्हारा ने पाया। दूसरा स्थान आर्यन सिंह ने और तीसरा स्थान पुलकित ने हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed