फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Garvit Sharma and Aarti emerged as the best athletes in the sports competitions.

खेलकूद प्रतियोगिताओं में गर्वित शर्मा और आरती बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Garvit Sharma and Aarti emerged as the best athletes in the sports competitions.
13jjrp01- राजकीय नेहरू कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेते ​खिलाड़ी। स्रोत : कॉलेज - फोटो : photo
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय की 66वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का मंगलवार को समापन हुआ। बीए प्रथम वर्ष के गर्वित शर्मा को सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी और बीए तृतीय वर्ष की आरती को सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुना गया। प्राचार्य प्रो. दलबीर सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
लड़कों की पांच हजार मीटर दौड़ में साहिल प्रथम, आशीष द्वितीय और पंकज तृतीय रहे। 100 मीटर दौड़ में गर्वित शर्मा ने पहला, दिनेश ने दूसरा और गौरव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक में गर्वित प्रथम, कुणाल द्वितीय और शुभम तृतीय रहे। तीन टांग दौड़ में गर्वित और कुणाल की जोड़ी प्रथम, गौरव और पंकज की जोड़ी द्वितीय तथा सुमित और श्यामदास की जोड़ी तृतीय रही।
विज्ञापन

लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में आरती प्रथम, कीमत द्वितीय और प्रिया तृतीय रहीं। 800 मीटर दौड़ में प्रिया ने पहला, रूपांक्षी ने दूसरा और महंत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक में आरती प्रथम, रूपांक्षी द्वितीय और प्रिया तृतीय रहीं। मटका दौड़ में नेहा प्रथम, भावुक द्वितीय और मुस्कान तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला स्टाफ की मटका दौड़ में हिंदी प्राध्यापिका अनुपमा प्रथम, वाणिज्य प्राध्यापिका अंजू द्वितीय और भूगोल प्राध्यापिका सविता तृतीय रहीं। म्यूजिकल चेयर रेस में इतिहास प्राध्यापक डॉ. राकेश विजेता रहे।

प्राचार्य प्रो. दलबीर सिंह ने विद्यार्थियों को बड़े लक्ष्य निर्धारित करने, चुनौतियों का सामना करने और निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि उपलब्ध संसाधनों का सही उपयोग और अपनी क्षमताओं पर विश्वास सफलता के लिए जरूरी है। शारीरिक शिक्षा प्राध्यापक राहुल ने वार्षिक खेल रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर डॉ. सुरेंद्र कुमार पूनिया, अरुण कुमार, डॉ. कविता और आन्या सांगवान मौजूद रहे।

13jjrp01- राजकीय नेहरू कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। स्रोत : कॉलेज

13jjrp01- राजकीय नेहरू कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। स्रोत : कॉलेज- फोटो : photo

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed