फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Furniture preferences are shifting; demand for particle board has risen over expensive wood.

बदल रही फर्नीचर की पसंद, महंगी लकड़ी के बजाय पार्टिकल बोर्ड की मांग बढ़ी

Amar Ujala Bureau Updated Sat, 19 Sep 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Furniture preferences are shifting; demand for particle board has risen over expensive wood.
-फोटो 94 : रेलवे रोड पर स्थित काठमंडी में एक दुकान में रखा फर्नीचर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। घर सजाने के लिए ग्राहकों की फर्नीचर खरीदने की पसंद अब बदल रही है। सागवान और शीशम जैसी महंगी लकड़ी से तैयार फर्नीचर के बजाय पार्टिकल बोर्ड और अन्य इंजीनियर्ड बोर्ड से बने फर्नीचर की मांग बढ़ रही है। रेलवे रोड स्थित काठमंडी में ग्राहक फर्नीचर खरीदते समय डिजाइन के साथ कीमत और बजट को प्राथमिकता दे रहे हैं।
फर्नीचर कारोबारियों के अनुसार, लकड़ी की कीमतों में वृद्धि का सीधा असर फर्नीचर की लागत पर पड़ा है। ऐसे में मध्यम बजट वाले ग्राहक कम कीमत में आकर्षक डिजाइन वाला फर्नीचर तलाश रहे हैं। पार्टिकल बोर्ड से बनी अलमारी, बेड, सोफा, टेबल और अन्य घरेलू सामान इस जरूरत को पूरा कर रहे हैं।
विज्ञापन

काठमंडी स्थित फर्नीचर दुकान के संचालक आनंद कुमार, बंटी और सुरेश कुमार ने बताया कि पार्टिकल बोर्ड की दो दरवाजे वाली सामान्य अलमारी करीब 12 से 20 हजार रुपये में मिल जाती है। वहीं, समान आकार की अच्छी गुणवत्ता वाली प्लाई आधारित फर्नीचर की लागत करीब 22 से 35 हजार रुपये तक है। शीशम की लकड़ी का डबल बेड महंगा पड़ता है, जबकि पार्टिकल बोर्ड से तैयार बेड अपेक्षाकृत कम कीमत में उपलब्ध हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
घरों में जगह की कमी ने भी ट्रेंड बदला
रेलवे रोड के फर्नीचर दुकानदार सुमित गर्ग और विवेक शर्मा ने बताया कि महंगाई के साथ घरों में जगह की कमी ने भी फर्नीचर का ट्रेंड बदला है। ग्राहक अब अलग-अलग सोफा और बेड खरीदने के बजाय सोफा-कम-बेड को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसे दिन में सोफे और रात में बेड के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। स्टोरेज वाले बेड और छोटे आकार की डाइनिंग टेबल की भी मांग बढ़ रही है। फर्नीचर कारोबारी बताते हैं कि ग्राहक अब केवल लकड़ी की गुणवत्ता नहीं, बल्कि डिजाइन, टिकाऊपन, स्टोरेज और कीमत की तुलना भी कर रहे हैं। महंगी लकड़ी के विकल्प के तौर पर पार्टिकल बोर्ड, प्लाईवुड और अन्य बोर्ड से तैयार फर्नीचर बाजार में अपनी जगह बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed