फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Formation of the new executive committee of the Dharamshala Committee

धर्मशाला समिति की नई कार्यकारिणी का गठन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Formation of the new executive committee of the Dharamshala Committee
फोटो-60: पंडित लख्मीचंद धर्मशाला समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारी। स्रोत समिति
बहादुरगढ़। शहर के लाइनपार स्थित सूर्य कवि पंडित लख्मीचंद धर्मशाला समिति की आम बैठक रविवार को धर्मशाला परिसर में चुनाव अधिकारी राजेंद्र शर्मा की देखरेख में आयोजित की गई। बैठक में समिति के 50 सदस्यों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
विज्ञापन


इसमें सीलक राम (बिल्लू पंडित) को प्रधान, सुमेर वशिष्ठ को उपप्रधान, हरीश वशिष्ठ को महासचिव, सुमित अत्री को सचिव और मुकेश शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं ईश्वर गौतम, प्रताप पाई, चांद प्रकाश वत्स, अशोक कौशिक, राजकुमार दतौड़ और दीपक राज को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
विज्ञापन


नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सूर्य कवि पंडित लख्मीचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। समिति के संरक्षक पालेराम शर्मा, प्रधान प्रवीण शर्मा और महासचिव सतीश शर्मा ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मनजीत पाराशर, मामन राम, कर्मबीर शर्मा, अनिल शर्मा, जयप्रकाश, सतबीर, ओमकार, हरिओम भक्त, हरिओम हरितश, बलराम गौतम, मदन मोहन, रमेश दीक्षित, ब्रह्मप्रकाश, सुरेंद्र प्रकाश, मनोज भारद्वाज, रमेश चंद्र, कृष्ण चंद्र और राजकुमार शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। चुनाव अधिकारी राजेंद्र शर्मा को शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed