{"_id":"69ceb8a96f2d750b360c3134","slug":"football-nursery-trials-to-be-held-today-jhajjar-news-c-198-1-rew1001-236112-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबॉल नर्सरी ट्रायल का आयोजन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबॉल नर्सरी ट्रायल का आयोजन आज
विज्ञापन
कोसली। क्षेत्र के गांव बालावास जाट में खेल विभाग की ओर से फुटबॉल खेल नर्सरी के लिए ट्रायल का आयोजन तीन अप्रैल को शाम चार बजे किया जाएगा। यह ट्रायल गांव के खेल मैदान में आयोजित होगा जिसमें क्षेत्र के युवा खिलाड़ी भाग ले सकेंगे।
एनआईएस क्वालिफाइड कोच जयपाल राठी ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रायल में आठ से 18 वर्ष आयु वर्ग के लड़के और लड़कियां दोनों भाग ले सकते हैं। चयनित खिलाड़ियों को आगे प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।
उन्होंने बताया कि ट्रायल प्रक्रिया गांव के सरपंच, गणमान्य व्यक्तियों और सीनियर कोच की देखरेख में आयोजित की जाएगी। संवाद