{"_id":"69c3c1aa3271cee8e401d90e","slug":"follow-vehicle-hits-bike-rider-2-killed-bastar-news-c-1-1-noi1494-4089084-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगदलपुर: फॉलो वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, वहीं ट्रेलर की ठोकर से शख्स की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदलपुर: फॉलो वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, वहीं ट्रेलर की ठोकर से शख्स की मौत
Wed, 25 Mar 2026 06:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 06:11 PM IST
सार
राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में बुधवार की दोपहर को रायपुर से जगदलपुर आ रही फॉलो वाहन ने बस्तर बालेंगा पैट्रोल पम्प के पास एक बाइक सवार को चपेट में ले लिया, इस हादसे में 1 कई मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद मृतक को ले जाते पुलिस
विस्तार
राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में बुधवार की दोपहर को रायपुर से जगदलपुर आ रही फॉलो वाहन ने बस्तर बालेंगा पैट्रोल पम्प के पास एक बाइक सवार को चपेट में ले लिया, इस हादसे में 1 कई मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य को ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे कि उसकी मौत हो गई, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुँच शव को पीएम के लिए ले गई।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए बस्तर थाना प्रभारी ने बताया कि रायपुर से जगदलपुर की ओर आ रही फॉलो गाड़ी ने बाइक सवार कमलेश व रामप्रसाद को बालेंगा पेट्रोल पंप के पास चपेट में ले लिया, इस हादसे में एक ने जहां मौके पर ही दम तोड़ दिया, वही दूसरे ने सामने से आ रही ट्रेलर से जा टकराया, घटना के बाद ग्रामीणों ने बोलेरो चालक को घेर लिया, वही इस घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर आ पहुँची।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि फॉलो वाहन महेश गागड़ा की थी, जो रायपुर से जगदलपुर आ रहे थे, फिलहाल पुलिस ने शव को पीएम के लिए अस्पताल ले जाया गया, जबकि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटा दिया गया है, पुलिस का कहना था कि बाइक सवार गलत दिशा में आ गए, जिससे कि फॉलो वाहन ने अपना नियंत्रण खो दिया और बाइक सवार उसके चपेट में आ गए, फिलहाल मृतक के परिजनों को सूचना दे दिया गया है, जिसके बाद परिजन बस्तर पहुँचे, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन