फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Playfully focuses on educating children

खेल-खेल में बच्चों को शिक्षित करने पर बल

Wed, 04 Jan 2017 12:39 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत Updated Wed, 04 Jan 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
बागपत । अरविंद सोसाइटी की ओर से मंगलवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र पर शून्य निवेश नवाचार प्रशिक्षण का आयोजन हुआ, जिसमें कम संसाधनों में छात्रों को शिक्षित करने पर बल दिया। 
विज्ञापन


शून्य निवेश नवाचार प्रशिक्षण का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र पाल ने किया। प्रशिक्षक अरुण अग्रवाल ने बताया कि शून्य निवेश पर छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने, कम संसाधनों में छात्रों की सीखने की क्षमता का विकास करने और नवीन नवाचार के माध्यम से छात्रों को शिक्षित करने पर बल दिया गया। छात्रों को खेल-खेल में रोचक विधियां अपनाकर ज्ञान प्रदान करने की जानकारी दी। कमजोर छात्र-छात्राओं को नवीन नवाचार से शिक्षित कर शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के विषय में अवगत कराया। बाल सदन, सांप सीढ़ी, बेसिक कला एवं क्रॉफ्ट विधियां के योगदान से विस्तृत विचार विमर्श हुआ। 
विज्ञापन


प्रशिक्षण में सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक मौजूद रहे। सह समन्वयक अशोक अंतिल, प्रवीर सिंह, महेंद्र सिंह विशंबर सिंह, ब्रजभूषण, वेदप्रकाश शर्मा, राजकुमार शर्मा, मनोज रूहेला, विभा रानी, कल्पना शर्मा, योगेश शर्मा, मोमीन अली और मनोज कुमारी उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed