फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   flood, 44.4 mm rain, hisar

44.4 एमएम बारिश से जलभराव, आज और कल भी हो सकती है बारिश

Fri, 29 Jul 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार Updated Fri, 29 Jul 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
flood, 44.4 mm rain, hisar
बारिश - फोटो : buraeau
लगातार दूसरे दिन जोरदार बरसात के बाद शहर की अधिकतर सड़कें नहर सी बनी नजर आईं। वीरवार दोपहर करीब दो घंटे से ज्यादा समय तक लगातार बरसात होती रही। मौसम विभाग के अनुसार 44.4 एमएम बरसात रिकॉर्ड की गई। 
विज्ञापन

इस बार मानसून की लगातार जोरदार बरसात हो रही है। सावन के महीने में बुधवार के बाद वीरवार को भी आसमान में काले बादल छाए रहे। मौसम विभाग की भविष्यवाणी सटीक साबित हुई। दोपहर करीब दो बजे बरसात शुरू हुई। करीब दो घंटे तक बरसात होती रही। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को 44.4 एमएम बरसात रिकॉर्ड की गई। दिन भर बादलों का प्रभाव व बरसात के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा। दिन का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार इस समय अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन का न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। इस समय न्यूनतम तापमान 27 डिग्री होना चाहिए। बरसात के बाद शहर के हिस्सों में फिर से जलभराव हो गया। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की टीम पानी निकासी के लिए प्रबंध करते दिखी।  
विज्ञापन


शुक्रवार और शनिवार को भी बरसात की उम्मीद
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को मौसम इसी तरह का बना रहेगा, जिसमें आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान बरसात होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। रविवार को मौसम में बदलाव आएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलाई में 64 एमएम ज्यादा बरसात
मौसम विभाग के अनुसार जुलाई महीने में औसतन 140 एमएम बरसात होती है। इस बार जुलाई के महीने में अब तक 204.4 एमएम बरसात रिकार्ड की जा चुकी है। इस लिहाज से औसतन बरसात से करीब 64 एमएम बरसात ज्यादा हो चुकी है। 
ज्यादा बरसात वाले दिन 
01 जुलाई 11.5 एमएम 
02 जुलाई 77 एमएम 
14 जुलाई  15 एमएम 
18 जुलाई  23 एमएम 
27 जुलाई  26.7 एमएम
28 जुलाई  44.4 एमएम 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed