फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   Khargone News First stopped work by saying that field is forest land then demanded bribe from JCB driver

Khargone News: पहले खेत को फॉरेस्ट की जमीन बता रुकवाया काम, फिर JCB चालक से मांगी रिश्वत, अब गिरफ्तार

Fri, 07 Jun 2024 07:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 07 Jun 2024 07:10 PM IST
सार

सिद्धार्थ गौड़ ने शिकायत की थी कि उनका जेसीबी दिनेश के खेत में समतलीकरण करने को लेकर चल रहा था। वहां रामलाल सिटोके वनरक्षक आया और उनसे कहा कि तुम्हें जेसीबी चलाना हो तो 20,000 रुपये रिश्वत देना पड़ेगी।

विज्ञापन
Khargone News First stopped work by saying that field is forest land then demanded bribe from JCB driver
लोकायुक्त पुलिस की गिरफ्त में वनरक्षक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में खरगोन जिले के भिकनगांव ब्लॉक में लोकायुक्त पुलिस ने एक रिश्वतखोर वनरक्षक को रंगे हाथों रिश्वत की राशि के साथ पकड़ा है। दरअसल, वनरक्षक ने खेत में समतलीकरण का काम कर रहे एक जेसीबी संचालक से वहां फॉरेस्ट की जमीन बात कर 50,000 रुपये की मांग की थी और उसका काम बंद करवा दिया था। बाद में 20,000 रुपये में लेन-देन तय हुआ था। इसमें से 10,000 रुपये वह ले चुका था। शुक्रवार को बचे 10,000 रुपये लेते हुए उसे जेसीबी संचालक ने लोकायुक्त पुलिस के जरिए पकड़वा दिया।

विज्ञापन


इधर, इस मामले में शिकायतकर्ता सिद्धार्थ गौड़ ने बताया कि उनकी मशीन एक किसान के खेत में कई दिनों से चल रही थी। इसी बीच रामलाल नाम के वनरक्षक ने वहां पहुंचकर उनकी गाड़ी बंद करवा दी और उनसे 50,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी, जिसके फाइनल राशि 20,000 रुपये तय हुई थी। इसमें से 10,000 वे उन्हें पहले दे चुके थे और 10,000 आज उन्हें लेते हुए लोकायुक्त पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन


खेत को फॉरेस्ट की जमीन बता रुकवाया काम
वहीं, इस पूरी कार्रवाई को करने वाली लोकायुक्त टीम के डीएसपी दिनेश पटेल ने बताया कि फरियादी सिद्धार्थ गौड़ ने शिकायत की थी कि उनका जेसीबी दिनेश के खेत में समतलीकरण करने को लेकर चल रहा था। वहां रामलाल सिटोके वनरक्षक आया और उनसे कहा कि तुम्हें जेसीबी चलाना हो तो 20,000 रुपये रिश्वत देना पड़ेगी। यह फॉरेस्ट की जमीन है और उसने वहां काम बंद करवा दिया। इस शिकायत की जांच करवाने पर सही पाई गई, जिसके बाद आज रामलाल सिटोके वनरक्षक को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed