{"_id":"6227428f3f75c207433794f0","slug":"fire-broke-out-in-the-constable-s-house-in-the-seventh-floor-of-ansal-courtyard-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: अंसल कोर्टयार्ड की सातवीं मंजिल में सिपाही के मकान में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: अंसल कोर्टयार्ड की सातवीं मंजिल में सिपाही के मकान में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार
Tue, 08 Mar 2022 05:18 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 08 Mar 2022 05:18 PM IST
सार
मेरठ में पल्लवपुरम थानाक्षेत्र में अंसल कोर्टयार्ड की सातवीं मंजिल पर एक मकान में आग लग गई। आग लगने से सिपाही का सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं परिवार बाल बाल बचा।
विज्ञापन
fire news
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में पल्लवपुरम थानाक्षेत्र में आज दोपहर अंसल कोर्टयार्ड की सातवीं मंजिल में सिपाही के मकान में आग लग गई। हादसे में परिवार बाल-बाल बचा। सूचना पर पल्लवपुरम थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। बताया गया कि आग शॉर्ट शर्किट होने के कारण लगी है। वहीं आग लगने से घर में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मोदीपुरम हाईवे स्थित अंसल कोर्टयार्ड में सातवीं मंजिल पर रह रहे मनोज शर्मा कंकरखेड़ा थाने में सिपाही के पद पर तैनात है। वह अपनी पत्नी मंजू शर्मा वे दो बेटी अन्वी और अनाया के साथ रहते हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: मेरठ में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली रोड पर प्लाईवुड व्यापारी के यहां मारा छापा
विज्ञापन
मनोज के पैर में कुछ समय पहले चोट लगी थी, जिस कारण उनके पांव पर प्लास्टर चढ़ा हुआ है। मंगलवार सुबह मनोज अपने मकान में सोए हुए थे। और उनकी पत्नी और बच्चे भी मकान में ही थे। इसी दौरान अचानक शॉर्ट सर्किट होने के कारण मकान में आग लग गई।
निचली मंजिल पर रह रही उनकी बहन ने सिपाही के मकान से धुआं निकलते देखा तो वह ऊपर अपने मकान के अंदर दौड़ी और जाकर देखा कि मकान के अंदर आग लग चुकी थी। मनोज और परिवार के सदस्य बालकनी में खड़े हो गए।
इस बीच कॉलोनी के कुछ लोगों ने पानी की व्यवस्था कर आग बुझाने का प्रयास किया और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर दमकल दल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
वहीं कॉलोनी निवासियों का कहना है कि अगर सिलेंडर फट जाता तो कई मकानों में आग लग जाती और बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं आग लगने के दौरान मनोज के घर का सारा सामान जलकर राख हो गया है।