फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Fire breaks out in former minister's car; Kailashchandra Sharma has a narrow

पूर्व मंत्री की कार में लगी आग, बाल-बाल बचे कैलाशचंद्र शर्मा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in former minister's car; Kailashchandra Sharma has a narrow
फोटो 35नारनौल में आग लगने से जली हुई कार। स्रोत: स्थानीय निवासी
नारनौल। वीरवार शाम प्रदेश के पूर्व राजस्व मंत्री कैलाशचंद्र शर्मा की डिजायर कार में अचानक आग लग गई। हादसे के समय पूर्व मंत्री खुद कार चला रहे थे। इंजन से धुआं उठता दिखाई देने पर उन्होंने तुरंत कार रोककर बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। उनके कार से उतरते ही इंजन से आग की तेज लपटें उठने लगीं। घटना के बाद आसपास के लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कैलाशचंद्र शर्मा शाम करीब सात बजे शिव कॉलोनी स्थित अपने मकान से डिजायर कार में सवार होकर सेक्टर-एक में किसी से मिलने जा रहे थे। सेक्टर-एक में घनी आबादी के बीच पहुंचने पर उन्हें कार के इंजन से धुआं उठता दिखाई दिया। उन्होंने बिना देर किए कार रोक दी और बाहर निकल गए। कुछ ही क्षण बाद कार के इंजन में आग भड़क गई।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री के बेटे विकास शर्मा ने बताया कि धुआं दिखाई देते ही पिता कार से बाहर आ गए थे। आग की लपटें तेज होते देख वह कार से दूर चले गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में पूर्व मंत्री सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैलाशचंद्र शर्मा नारनौल विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। वर्ष 1999 में ओमप्रकाश चौटाला के नेतृत्व में सरकार बनने पर उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। उन्हें राजस्व एवं पुनर्वास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed