{"_id":"58dbee564f1c1b447764032a","slug":"fire-aggravated-the-pain-in-front-of-the-authorities","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निपीड़ितों ने अधिकारियों के सामने बयां किया दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निपीड़ितों ने अधिकारियों के सामने बयां किया दर्द
अमर उजाला ब्यूरो,चित्रकूट
Updated Wed, 29 Mar 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
आग के बाद टूटे पड़े घर
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजापुर(चित्रकूट)।
अग्निकांड के बाद कुसैली व आस पास के गांवों में भी शोक की लहर दौड़ गई। सुबह से प्रभावित घरों के सदस्य टूटे आशियाने को बनाने का प्रयास करते दिखे। प्रधान व कोटेदार के अलावा सामाजिक संगठनों ने मिलकर प्रभावित परिजनों को भोजन कराया। बुधवार को जिलाधिकारी घटनास्थल पहुंची तो पीड़ितों ने अपना दुख साझा किया।
बुधवार को जिलाधिकारी मोनिका रानी पहाड़ी ब्लॉक के कुसैली में अग्निकांड से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंची। उन्होंने ग्राम कुसैली में उप जिलाधिकारी राजापुर दुर्गेश मिश्रा को निर्देश दिए कि जो घर जलकर राख हो गये हैं और इनमें कितने परिवार रहते थे इनकी गहनता से लेखपाल कानूनगो की टीम बनाकर जांच करा लें।
किसका कितना नुकसान हुआ उसका पूरा लेखा जोखा तैयार करें। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों के मुखिया के खाता संख्या लेकर दो दिन के अंदर इनके खातों में राहत राशि पहुंचाने के निर्देश दिए। अगर कहीं पर कोई समस्या आ रही हो तो मुझे अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि किसी के साथ भेदभाव न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए।