फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   FIR filed against four people in connection with the deadly attack.

जानलेवा हमले के मामले में चार के खिलाफ प्राथमिकी

Sat, 20 Dec 2025 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
बकेवर। कस्बा लखना में शुक्रवार को साढ़ू के घर आकर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्रों समेत चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। विवाद में घटनास्थल पर ही दूर खड़े एक व्यक्ति को गोली छूकर निकल गई थी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

बकेवर थाना क्षेत्र के कस्बा लखना में न्यू दीक्षितान मुहाल निवासी शिव सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि मोहल्ले में ही रहने वाला राघवेंद्र सोनू जो उनका सगा साढू भी लगता है। शुक्रवार सुबह 11:30 बजे जब अपने घर के बाहर खड़ा था, तभी राघवेंद्र यादव उर्फ सोनू अपने भाई बीनू, पिता ओमप्रकाश यादव व संगीत निवासी नगला कल आ गए और गाली गलौज करने लगे। उसने रोका तो उन्होंने जान से मारने के लिए दौड़ पड़े। राघवेंद्र उर्फ सोनू ने जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर फायर कर दिया। गोली पास खड़े एक अन्य बुजुर्ग व्यक्ति श्याम दुबे के हाथ को छूकर निकल गई। पुलिस ने चारों के विरुद्ध जानलेवा हमले के तहत मामला दर्ज किया है। थानाध्यक्ष विपिन कुमार मलिक ने बताया मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed