फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   financial should be start on january 1: sushil kr modi

1 जनवरी से की जाए वित्त वर्ष की शुरुआत : सुशील कुमार मोदी

Sat, 04 Feb 2017 07:44 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 04 Feb 2017 07:44 PM IST
विज्ञापन
financial should be start on january 1: sushil kr modi

भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने केन्द्र सरकार से इच्छा जतायी है कि वित्त वर्ष 1 जनवरी से चालू किया जाए। मालुम हो कि वित्त वर्ष 1 अप्रैल से शुरु होता है।

विज्ञापन


जनता दरवार में मंगलवार को संवाददाताओं से बातचीत के दौरान मोदी ने कहा कि वित्त वर्ष को अप्रैल से जनवरी में तब्दील करना एनडीए सरकार का साहसिक कदम माना जाएगा। क्योंकि पारंपरिक शुरुआत एक ब्रिटिश विरासत बनी हुई है। इसलिए इसको बदलना जरुरी है, और मुझे आशा है कि यह एक ऐतिहासिक निर्णय होगा।
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत करते हुए मोदी ने कहा कि वित्त वर्ष का सुझाव सरकार को समय के अनुरुप और मानसून विकास गतिविधियों से पहले देना होगा। उन्होंने कहा कि बहुत सी ऐसी एक्सपर्ट समिति है जिन्होंने मौजुदा वित्त वर्ष में बदलाव कि सिफारिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मोदी ने कहा कि केन्द्रीय बजट के साथ-साथ रेल बजट का पेश होना, आर्थिक दृष्टिकोण से लाभकारी होगा और पूरे देश के विकास में इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

क्या केंद्र सरकार विशेष राज्य का दर्जा के लिए बिहार की मांग पर विचार करेगी? प्रश्न पूछे जाने पर उसके जवाब में पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो बिहार को वित्तीय पैकेज दिया था वो पैकेज विशेष दर्जा देने की तुलना में काफी अधिक था।


इसके अलावा, उन्होंने कहा कि नई योजना में "विशेष दर्जा"शब्द इतिहास बन गया है। ये कारण हो सकता है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को विशेष दर्जा पर गाना गाना बंद कर दिया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed